बिछवां में राम बारात में सजी झांकी
- फोटो : MAINPURI
बिछवां। क्षेत्र के कस्बा करीमगंज में रामलीला कार्यक्रम के दौरान शनिवार की रात राम बरात निकाली गई। राम बरात का करीमगंज में कई स्थानों पर स्वागत किया गया।
शनिवार की रात दशरथ नंदन श्रीराम और लक्ष्मण की आरती उतारने के साथ श्रीराम बरात का शुभारंभ हुआ। बरात में एक दर्जन झांकियां शामिल थीं। डीजे और बैंड बाजों की धुन पर भक्त झूमते हुए चल रहे थे। कस्बा भ्रमण के दौरान श्रीराम की बरात का जगह-जगह जोरदार किया गया। जगह-जगह श्रीराम और लक्ष्मण की आरती उतारी गई। बरात में शामिल भक्त नाचते गाते हुए रामलीला मैदान पहुंचे। यहां दशरथ नंदन श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघभन की शादी कराई गई।
इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, विपुल कुमार, विनय कुमार, मनु, प्रशांत पांडेय, नरेंद्र कुमार, चंचल, रिंकू सुधीर कुमार, अंशु आदि शामिल रहे।