फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5566 को लगाया गया कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए सोमवार को जिले के 59 केद्रों पर टीकाकरण कराया गया। इस दौरान 5566 लोगों को टीकाकरण किया गया। टीकाकरण केंद्रों पर सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह आठ बजे से ही टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य केंद्रों पर लोगों की भीड़ रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने बताया कि सोमवार को जिले के 59 केद्रों पर सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक 5566 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ ने जिले के लोगों से अपील की है कि 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोग टीकाकरण कराना सुनिश्चित करें। जिले के स्वास्थ्य केद्रों पर नि:शुल्क टीकाकरण कार्य किया जा रहा है।
----
कुरावली में 750 लगाया गया टीका
कुरावली। सोमवार को स्वास्थ्यकर्मियों की पांच टीमो ने कोरोना से बचाव के लिए नगर व क्षेत्र में शिविर लगाकर टीकाकरण का कार्य किया। चिकित्साधीक्षक डॉ. मुनेंद्र सिंह चौहान के निर्देशन में स्वास्थ्यकर्मियों ने 750 लोगों को टीका लगाया।
विज्ञापन

---
190 लोगों की कराई गई जांच
कुरावली। सोमवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद किशोर के निर्देशन में डॉक्टर जगत बंधु, केपी सिंह, दिलीप, सत्यजीत, अशोक नैय्यर, शिवम यादव, भगवान सिंह ने अस्पताल परिसर में शिविर लगाकर कोरोना जांच की। 99 लोंगो के एंटीजन कार्ड से जांच की गई जबकि 91 लोगों के नमूने लेकर जांच के लिए सैफई भेजे गए।
---
मदर टेरेसा फाउंडेशन ने लगवाया शिविर
शहर के गोलाबाजार में मदर टेरेसा फाउंडेशन की ओर से कोरोना टीकाकरण शिविर का आयोजन कराया गया। इस शिविर का शुभारंभ सीएमओ डॉ.पीपी सिंह और डीएसपी अभय नरायन सिंह ने किया। शिविर में 250 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव, शानू खान, प्रिंस छावड़ा, खालिद खान, नरेंद्र, अंकित अरोरा, राजेश अरोरा, अनिल यादव, विनीत यादव आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें