फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में टीकाकरण: पांच ब्लॉकों में बिना पंजीकरण आज से लगेगा टीका, 20 टीमें बनाई गईं

Mon, 21 Jun 2021 12:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

बिचपुरी, पिनाहट, सैंया, खंदौली और एत्मादपुर ब्लॉक में तीन दिन लगातार विशेष टीकाकरण अभियान चलेगा। जुलाई से सभी ब्लॉक में यह व्यवस्था लागू हो जाएगी। 
विज्ञापन
आगरा में टीकाकरण: वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले के पांच ब्लॉकों में सोमवार से घर के नजदीक ही लोगों को बिना पंजीकरण के टीका लगाया जाएगा। इसके लिए 20 टीमें लगाई गई हैं। 30 जून तक पायलट प्रोजेक्ट चलेगा। जुलाई से सभी ब्लॉकों में यह व्यवस्था लागू होगी।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि बिचपुरी, पिनाहट, सैंया, खंदौली और एत्मादपुर के गांवों में घर के नजदीक टीकाकरण अभियान सोमवार से शुरू हो रहा है। एक ब्लॉक को 10 क्लस्टर में बांटा है। इनमें 20 टीमें रहेंगी। ये टीमें गांव के किसी नजदीकी स्कूल, पंचायत घर या फिर स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचेंगी। जहां बिना पंजीकरण के 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा। 

हर बूथ पर 200 को टीका
जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि हर बूथ पर 18 साल से अधिक उम्र के 200 लोगों के टीकाकरण की व्यवस्था की है। इसमें 100 लोग पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले होंगे। बाकी के 100 लोगों का मौके पर पंजीकरण कराके टीका लगाया जाएगा। पोर्टल पर पंजीकरण कराने वालों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन


6,85,223 को लग चुका है टीका
जिला टीकाकरण प्रभारी ने बताया कि अब तक 6,85,223 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। इनमें 5,88,119 को पहला डोज और 97,104 को दूसरा डोज लगा है। सबसे ज्यादा 6,18,547 लोगों को कोविशील्ड कंपनी की वैक्सीन लगी है। 66,676 को कोवाक्सिन कंपनी का टीका लगा है।

विज्ञापन

23 जून तक स्लॉट बुक, कोवाक्सिन सिर्फ एसएन में ही लगेगी
कोरोना वायरस रोधी वैक्सीन के लिए 23 तक स्लॉट बुक हो गए हैं। रविवार को पंजीकरण शुरू होते ही चार घंटे में ही सभी स्लॉट बुक हो गए। वहीं अब कोवाक्सिन सिर्फ एक बूथ पर लगेगी। पहले पांच बूथों पर लगाई जा रही थी। 70 में से 63 बूथों पर कोविशील्ड कंपनी का टीका लगेगा।

जिला टीकारकण प्रभारी डॉ संजीव वर्मन ने बताया कि 18 से 44 साल के लोगों के लिए 23 जून तक स्लॉट बुक हो गए हैं। इनके फोन पर बूथ और समय का मैसेज भी पहुंच गया है। इसके बाद आगे स्लॉट खोले जाएंगे। अब 70 बूथों पर टीका लगेगा, सभी पर 18 से 44 और 45 से अधिक उम्र के अलग काउंटर होंगे। 

इनमें 69 बूथों पर कोविशील्ड और सिर्फ एसएन मेडिकल कॉलेज में कोवाक्सिन कंपनी की वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगेगी। अभी तक कोवाक्सिन कंपनी की वैक्सीन जीवनीमंडी, मोती महल, जगदीशपुरा और बुंदू कटरा स्वास्थ्य केंद्रों पर भी लग रही थी

45 साल से अधिक उम्र के लोगों के स्लॉट खाली
45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए स्लॉट अभी खाली हैं, जो ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराना चाहते हैं तो उनका मौके पर भी पंजीकरण कर टीका लगाने की सुविधा है। सबसे ज्यादा 18 से 44 साल के स्लॉट की मारामारी है। रविवार को सुबह 10 बजे से ही पंजीकरण के लिए लोग प्रयास कर रहे थे, सर्वर की दिक्कत से 12 बजे के बाद ही पंजीकरण हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें