फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: आगरा को एक और ताज... बबीता चौहान बनाई गईं उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष; नीलम बनीं सदस्य

Tue, 03 Sep 2024 10:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा को उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से एक और ताज मिला है। ताजनगरी की बबीता चौहान को उत्तर प्रदेश महिला आयोग अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं मिर्जापुर की नीलम को सदस्य बनाया गया है।  
विज्ञापन
डॉ. बबीता चौहान - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान को उत्तर प्रदेश महिला आयोग का अध्यक्ष बनाकर आगरा को एक और तोहफा दिया है। वह लंबे समय से आगरा में पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल रही थीं। उन्हें यह दायित्व मिलने पर भाजपाइयों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन


प्रोफेसर कॉलोनी की रहने वाली बबीता राजनीति शास्त्र से एमए, एलएलबी तक शिक्षित हैं। समाजसेवा के कार्यों के लिए फ्रांस की यूनिवर्सिटी ने उन्हें डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी। वह भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से सक्रिय रही हैं। वह वर्तमान में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष के दायित्व के साथ ही खेरागढ़ से जिला पंचायत सदस्य व पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की सदस्य भी हैं। 

इसके पहले वह भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष का दायित्व भी संभाल चुकी हैं। इसके अलावा पार्टी ने उन्हें समय-समय पर चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी हैं। वह शिकोहाबाद नगर पालिका 2023 में चुनाव प्रभारी रहीं तो वहीं टूंडला विधानसभा व नगर पालिका चुनाव में भी प्रभारी रही थीं।

समाजसेवा में भी सक्रिय

बबीता चौहान राजनीति के साथ ही 20 वर्षों से समाजसेवा में लायंस क्लब के माध्यम से जुड़ी हैं। वह लायंस आगरा कोहिनूर की संस्थापक अध्यक्ष के अलावा विभिन्न समाजसेवी व स्वयंसेवी संगठनों से जुड़ी हुई हैं। उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

महिलाओं के लिए बहुत कुछ करना है: बबीता चौहान

उत्तर प्रदेश महिला आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। मैं बहुत उत्सुक हूं। महिलाओं के हितों के लिए लंबे समय से काम कर रही हूं। अब आयोग की जिम्मेदारी मिली है तो उनके हितों के लिए बहुत कुछ करना चाहती हूं। 
 

महिलाओं की समस्याओं से अच्छी तरह के वाकिफ हूं, क्योंकि लायंस क्लब और पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालते हुए उनकी समस्याएं सुलझाती रही हूं। पति के समाजसेवा में होने के कारण अकसर ही पीड़ित महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए काम कर रही थी। अब वैधानिक रूप से पीड़िताओं को न्याय दिलाने का काम करूंगी।

मेयर के टिकट की दौड़ में रही थीं शामिल

भाजपा की वरिष्ठ नेता बबीता चौहान आगरा के महापौर पद के लिए पार्टी के टिकट के लिए प्रयासरत थीं। लेकिन तब उन्हें टिकट नहीं मिल सका था। उन्हें पार्टी की ओर से आश्वस्त किया गया था कि जल्द ही उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। पांच दिन पहले बबीता चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी। इस मुलाकात का फोटो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

आगरा की दो महिला नेता रहीं हैं आयोग की सदस्य

महिला आयोग की अध्यक्ष बनने वाली बबीता चौहान आगरा की पहली महिला नेता हैं। इसके पहले पहले पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की रिश्तेदार निर्मला दीक्षित आयोग की सदस्य रह चुकी हैं। सपा से रोली तिवारी भी आयोग की सदस्य रही हैं। उनकी नियुक्ति पर जितेंद्र चौहान, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, जिलाध्यक्ष गिर्राज सिंह कुशवाह, भाजपा नेता सुनील कर्मचंदानी, रोहित कत्याल, मुनेंद्र जादौन, सुमित उपाध्याय, केके उपाध्याय आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

विज्ञापन

राज्य महिला आयोग की सदस्य बनीं नीलम 

मिर्जापुर की नीलम प्रभात को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाया गया है। उनको एक साल के लिए नियुक्त किया गया है। नीलम कतवारू का पूरा की रहने वाली है। महिला आयोग का सदस्य मनोनीत होने पर विवेक बरनवाल सहित अन्य लोगों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें