फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तम स्कूल कनेक्ट 2026: 30 स्कूलों में होगा टैलेंट हंट, ड फिनाले में आएंगे बॉलीवुड सिंगर अमित मिश्रा

Sat, 25 Jul 2026 10:03 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अमर उजाला और उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस ने संयुक्त रूप से 'उत्तम स्कूल कनेक्ट 2026' का शुभारंभ किया। शहर के 30 स्कूलों में ऑडिशन के बाद चयनित प्रतिभागी ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
उत्तम स्कूल कनेक्ट 2026 का पोस्टर विमोचन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला और उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की संयुक्त सामाजिक पहल उत्तम स्कूल कनेक्ट 2026 के पोस्टर का विमोचन शुक्रवार को होटल ताज व्यू आगरा में आयोजित समारोह में किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न प्रमुख स्कूलों के प्रतिनिधि एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस अवसर पर उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरपर्सन संजीव कुमार ने बताया कि पिछले वर्ष भी उत्तम स्कूल कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसे विद्यार्थियों और स्कूलों का अच्छा सहयोग मिला। इस वर्ष कार्यक्रम को और व्यापक स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। सोमवार से शहर के 30 स्कूलों में ऑडिशन शुरू होंगे। विद्यार्थियों को गायन, नृत्य, स्टैंड-अप कॉमेडी और अन्य प्रतिभाओं के प्रदर्शन का अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि ऑडिशन के बाद चयनित प्रतिभागियों के लिए सेमी फिनाले और ग्रैंड फिनाले 22 अगस्त को सूरसदन में आयोजित किया जाएगा, जबकि फिनाले उत्तम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस परिसर में आयोजित होगा। कार्यक्रम के ग्रैंड फिनाले में प्रसिद्ध बॉलीवुड पार्श्व गायक अमित मिश्रा विजेताओं को सम्मानित करेंगे और अपनी लाइव प्रस्तुति भी देंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल (अप्सा अध्यक्ष) डॉ. सुशील गुप्ता रहे। इस अवसर पर शिवालिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के एसएस यादव, सेंट एंड्रूज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस डॉ. गिरधर शर्मा, सेंट पीटर्स कॉलेज फादर डॉ. ऑल्विन पिंटो, होली पब्लिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (नपसा अध्यक्ष) संजय तोमर, कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल के कर्नल अपूर्व त्यागी, दीपिका त्यागी, ऑल सेंट्स स्कूल त्रिलोक सिंह राणा, मिल्टन पब्लिक स्कूल से डॉ. प्राची राज, सिम्बॉयजिया वर्ल्ड स्कूल से डॉ. जीएस राणा, गायत्री पब्लिक स्कूल से रिंकू जैन, सुमीत राहुल गोयल स्कूल से रामानंद चौहान, जिम कॉर्बेट पब्लिक स्कूल से इंजी. आरके सिंह राघव, बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल से डॉ. देवव्रत शर्मा, डॉ.चंद्रव्रत सारस्वत, सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकंडरी स्कूल, कमला नगर से अमित कुमार अग्रवाल, गणेशराम नागर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर से चारू पटेल, डॉ. बलूनी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस से डॉ. ललितेश यादव, एसएस कॉन्वेंट स्कूल से लव कुमार, जॉन मिल्टन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस से एड. मोहित बंसल, सचदेवा मिलेनियम स्कूल से राजेंद्र सचदेवा उपस्थित रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें