फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भाजपा नेता पर धोखाधड़ी का एक और आरोप, डॉक्टर बोले- जमीन सौदे में करोड़ों की ठगी

Sat, 25 Jul 2026 10:00 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

चिकित्सक का आरोप है कि जमीन पहले से ऋणग्रस्त होने के बावजूद उससे करोड़ों रुपये का सौदा कराया गया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मिश्रीलाल राजपूत पर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। आईसीआईसीआई बैंक से 1.06 करोड़ रुपये का ऋण लेने के मामले में उनके खिलाफ पहले ही प्राथमिकी दर्ज हुई थी। अब एक चिकित्सक ने भी उन पर जमीन सौदे में धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  स्मार्ट सिटी आगरा का हाल: कदम-कदम पर गड्ढे, पहली बारिश में उखड़ी सड़कें; लोगों का चलना हो रहा दुश्वार


डॉ. अंकुश श्रीवास्तव ने बताया कि वर्ष 2021 में परिचित नावेद ने उन्हें जमीन खरीद में निवेश के लिए प्रेरित किया। उनके कहने पर डॉ. श्रीवास्तव ने मिश्रीलाल राजपूत की एक संपत्ति आईसीआईसीआई बैंक से गृह ऋण लेकर पंजीकृत कराई। मिश्रीलाल ने ऋण लेने में मदद की और अपने व पत्नी के दस्तावेज दिए। ऋण की धनराशि मिश्रीलाल के खाते में ही स्थानांतरित हुई थी। डॉ. श्रीवास्तव ने 1.93 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी थी। बाद में उन्हें धोखाधड़ी का पता चला। जिस संपत्ति का सौदा किया गया था, उस पर मिश्रीलाल ने पहले से ही ऋण ले रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: लेडी लॉयल होगा शिफ्ट, एसएन में बनेगा नया ओपीडी कॉम्प्लेक्स; सीएम योगी देंगे आगरा को बड़ी सौगात


इन साक्ष्यों के आधार पर 13 अगस्त 2025 को थाना ताजगंज में प्राथमिकी दर्ज हुई। मिश्रीलाल इस मामले में उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश ले आए थे। पुलिस ने जांच के बाद आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल कर दिया है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि दोनों पक्षों से साक्ष्य लेकर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -   आगरा मेट्रो का नया अपडेट: शहर के ये पांच स्टेशन बनकर हो गए तैयार, अगले महीने से आईएसबीटी तक चलेगी ट्रेन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें