उस्ताद जाकिर हुसैन, साथ में पत्नी व उनकी दोस्त
अरे हुजूर, वाह ताज बोलिए। विश्वविख्यात तबला वादक उस्ताद जाकिर हुसैन एक विज्ञापन में तो यह बोलते दिखे ही, लेकिन जब पत्नी के साथ मंगलवार को वो ताजमहल का दीदार करने पहुंचे तो फिर से बोल उठे कि ‘वाह ताज’।
उस्ताद जाकिर हुसैन अपनी पत्नी एंटोनियो के साथ सोमवार रात को ही आगरा आ गए थे। मंगलवार को उन्होंने कथक नृत्यांगना अपनी पत्नी एंटोनियो मिनेकोला और उनकी दोस्त जूडी के साथ ताज का दीदार किया। इसके बाद आगरा किला और फतेहपुर सीकरी का भी भ्रमण किया।
विश्वविख्यात ग्रैमी एवार्ड, अमेरिकी नेशनल हेरिटेज फैलोशिप जैसे सम्मानों से नवाजे गए उस्ताद जाकिर हुसैन जब ताज पहुंचे तो हल्की धुंध की चादर ताज पर गहराई हुई थी। ताज के साए में तबला बजा चुके विश्वविख्यात तबला वादक हुसैन ने सेंट्रल टैंक और रेड प्लेटफार्म पर फोटो खिंचवाए। उन्होंने स्मारक की वास्तुकला और इतिहास की जानकारी ली।