फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर सुविधा: आगरा से दिल्ली के लिए हर आधे घंटे पर बस, इन रूटों पर भी बसें बढ़ाई

Fri, 26 Mar 2021 12:38 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
आईएसबीटी पर खड़ीं रोडवेज बसें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
परिवहन निगम ने होली के त्योहार पर घर जाने वालों के लिए गुरुवार से आगरा परिक्षेत्र के बेड़े की 500 बसों का संचालन शुरू कर दिया है। सामान्यत: 350 तक बसें ही चलाई जाती हैं। 150 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू किया है। बसों के फेरे भी बढ़ाए हैं। ईदगाह और आईएसबीटी से दिल्ली के लिए हर आधा घंटे पर बस मिलेगी। 
विज्ञापन


परिवहन निगम ने गुरुवा को दिल्ली के लिए बसों के फेरे बढ़ाए। हालांकि दिन में सवारियों में ज्यादा इजाफा नहीं हुआ लेकिन शाम को दिल्ली रूट पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई। परिवहन निगम ने दिल्ली के सराय काले खां व आनंद विहार के लिए आगरा के अलावा मथुरा की बसों को भी लगाया है। यहां 80 बसें लगाई गई हैं। 

इन रूटों पर भी बसें बढ़ीं
इसके अलावा लखनऊ, कानपुर, जयपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, वाराणसी, पीलीभीत, बरेली, बदायूं रूटों पर भी बसों में इजाफा किया है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून रूटों पर भी बसें बढ़ाई गई हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आगरा परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार पुंढीर ने बताया कि 25 से पांच अप्रैल तक बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। दूसरे शहरों के बस अड्डों पर भी रोडवेज अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डिमांड होने पर बसों को भेजा जा रहा है। पहले दिन शाम को ज्यादा भीड़ मिली है। 

मिलेगा प्रोत्साहन भत्ता 
परिवहन निगम चालक, परिचालकों को बसों के अतिरिक्त फेरे संचालन करने पर किलोमीटर के हिसाब से प्रोत्साहन भत्ता भी देगा। एआरएम जयकरन सिंह ने बताया कि इस दौरान जरूरी स्टाफ की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें