फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC: टूंडला एसडीएम बुशरा बानो ने फिर लहराया परचम, पीसीएस में यूपी टॉपर रहे विशाल की 591वीं रैंक

Sat, 25 Sep 2021 12:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद / मथुरा

सार

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) 2020 में फिरोजाबाद के टूंडला की एसडीएम बुसरा बानू ने फिर परचम लहराया है। उन्होंने इस बार 234वीं रैंक की हासिल की है। बुशरा बानो ने साल 2018 के सिविल सर्विस एग्जाम में 277 वीं रैंक हासिल की थी। वहीं, पीसीएस में यूपी टॉपर रहे मथुरा के विशाल सारस्वत ने यूपीएससी में 591वीं रैंक प्राप्त की है। 
विज्ञापन
अपने परिवार के साथ बुशरा बानो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में फिरोजाबाद जिले के टूंडला की एसडीएम बुशरा बानो ने इस बार 234वीं रैंक की हासिल की है। इससे पहले वह साल 2018 की सिविल सेवा परीक्षा में 277वीं रैंक हासिल कर चुकी हैं। बुशरा बानो ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ पति को दिया है।

विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) से पीएचडी मैनेजमेंट की पढ़ाई के दौरान ही बुशरा बानो की शादी कर दी गई थी। शादी के बाद बुशरा अपने पति के साथ सऊदी अरब चली गई थीं। उनके पति वहां प्रोफेसर थे। 2016 में सऊदी अरब से अलीगढ़ वापस आने के बाद यूपीएससी की तैयारी की। 2018 में सफलता पाई। इसके बाद से वह टूंडला एसडीएम पद पर कार्यरत हैं। 

 

UPSC 2020 Result: अंकिता ने छोटी बहन के नोट्स से पढ़ाई कर पाई तीसरी रैंक, बताया सफलता का मंत्र

बुशरा बानो दोबारा सफल प्रयास किया। सिविल सेवा परीक्षा 2020 में उन्होंने 234वीं रैंक हासिल की। बुशरा बानो दो बच्चों की मां है। उन्होंने बताया कि नौकरी के साथ-साथ उन्होंने दोनों बच्चों को संभालने के बाद रोज 6 घंटे पढ़ाई के लिए समय निकाला। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मथुरा के विशाल ने पाई 591वीं रैंक - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के विशाल ने हासिल की  591वीं रैंक
शुक्रवार को यूपीएससी के नतीजे देर शाम को जारी किए गए। इसमें मथुरा के लाल विशाल सारस्वत ने जनपद का नाम रोशन किया है। बीएसए कॉलेज निकट निवासी विशाल सारस्वत 2019 में पीसीएस की परीक्षा में टॉपर रहे हैं। उन्होंने यूपीएससी के परिणाम को देखते हुए पीसीएस में अभी ज्वानिंग नहीं किया है। 

विशाल के पिता सुनील सारस्वत ने बताया कि यह शुभ समाचार खुद विशाल ने दिल्ली से फोन पर दिया था। उन्होंने बताया कि विशाल ने 591वीं रैंक हासिल हुई है। इसकी जानकारी लगते ही परिवार के साथ आसपास के लोग भी इस खुशी में शामिल हुए। लोगों ने परिजनों को बधाई दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें