आशीष भारद्वाज ने 12वीं रैंक हासिल की
- फोटो : अमर उजाला
नौकरी के साथ सेल्फ स्टडी की
इंद्रापुरम शमसाबाद रोड निवासी आशीष भारद्वाज ने 12वीं रैंक हासिल की है। अभी ये राज्य कर अधिकारी के पद पर इटावा में तैनात हैं। उन्होंने बताया कि 2021 में भी परीक्षा दी, जिसमें बांट-माप विभाग में सहायक नियंत्रक के पद पर सेलेक्शन हुआ था। मनमाफिक रैंक हासिल नहीं होने पर फिर परीक्षा दी और अब एसडीएम पद मिला है। पढ़ाई के लिए घंटे मायने नहीं रखते, नौकरी के साथ मुझे सीमित समय ही मिलता था, लेकिन सेल्फ स्टडी काम आई और सफलता मिली। जो युवा ये समझते हैं कि घंटों पढ़ाई करने से ही सफलता मिल जाएगी, ऐसा नहीं है। पढ़ाई और ज्ञान के लिए जितने अधिक सोर्स होंगे, उतनी ही मदद मिलेगी। सीओडी से कार्यालय अधीक्षक के पद से सेवानिवृत्त इनके पिता महेश चंद्र शर्मा समेत अन्य परिजन सफलता पर गदगद हैं।
ये भी पढ़ें - UP PCS 2022: यूपी-पीसीएस का परिणाम जारी, टॉप-10 में आगरा की दो बेटियां; दिव्या सिकरवार बनीं टॉपर
शिवम कुमार यूपी-पीसीएस में 89वां स्थान पाकर डीएसपी बने
- फोटो : अमर उजाला