मेट्रो स्टेशन के निर्माण का निरीक्षण करते एमडी कुमार केशव
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक (एमडी) कुमार केशव ने शनिवार सुबह आगरा मेट्रो प्रोजेक्ट के कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने फतेहाबाद रोड पर तीन निर्माणधीन एलिवेटेड स्टेशन का निरीक्षण किया। यहां पिलर निर्माण का जायजा लेते हुए कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था और सुरक्षा इंतजाम बेहतर बनाने के निर्देश दिए।
यहां से प्रबंध निदेशक पीएसी मैदान स्थित मेट्रो डिपो में सिविल कार्यों को देखने पहुँचे। यहां साइट प्लान के मुताबिक कार्यों की प्रोजेक्ट डायरेक्टर से जानकारी ली। प्रबंध निदेशक दोपहर बाद मंडलायुक्त के साथ बैठक करेंगे।
इससे पूर्व यूपीएमआरसी के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने शुक्रवार को मेट्रो के अधिकारियों के साथ आगरा में पहली समीक्षा बैठक की। करीब चार घंटे चली बैठक में उन्होंने मेट्रो की प्रगति पर संतुष्टि जाहिर की। साथ ही इस गति को बनाए रखने के भी निर्देश दिए।