फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आगरा में 60 लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ में जुटी पुलिस

Thu, 21 Mar 2024 07:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सदर थाना पुलिस ने  60 लाख की अफीम के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार किए हैं। बरामद अफीम की कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है। 

 
विज्ञापन
तीन तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सदर थाना पुलिस ने 6.12 किलोग्राम अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बाजार में अफीम की कीमत 60 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी अफीम की पुडिय़ा बनाकर इसे बेचने की तैयारी में थे। उन्होंने पूछताछ में दो और तस्करों के नाम बताए हैं।
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि अछनेरा के गांव जनूथा निवासी माता प्रसाद अफीम तस्कर है। बुधवार रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि वह अफीम लेकर आ रहा था। इस पर टीम को लगाया गया। मधु नगर की तरफ पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। साथ में उसका भतीजा मनोज और बहनोई फतेहपुर सीकरी के गांव देवनारी निवासी श्याम सिंह भी पकड़े गए।

इन लोगों से 60 लाख की कीमत की अफीम, तीन मोबाइल, आधार कार्ड, पेन कार्ड, एक बाइक बरामद की है। वह बाइक से तस्करी करते हैं। अफीम को पुड़िया बनाकर 100-200 रुपये में जगह-जगह जाकर बेचते थे।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें बबलू और भोला अफीम के पैकेट देकर जाते हैं। वह कहां से आते हैं? और कहां के रहने वाले हैं? यह कोई नहीं जानता है। पुलिस अब प्रकाश में आए तस्करों की धरपकड़ में लगी है। पुलिस अब आरोपी तस्करों का आपराधिक इतिहास पता कर रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें