फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बैडमिंटन चैंपिनयशिप में दिखेंगे नेशनल शटलर्स, छह सितंबर से शुरू हो रही प्रतियोगिता

Mon, 02 Sep 2019 02:24 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाली यूपी स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में राष्ट्रीय स्तर के शटलर्स दिखेंगे। अंडर-17 में ऑल इंडिया बैडमिंटन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल विजेता अंश विशाल गुप्ता, जूनियर एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकीं तनीशा सिंह जैसी खिलाड़ी खेलती नजर आएंगी। 
विज्ञापन


छह सितंबर से नौ सितंबर तक चलने वाली इस चैंपियनशिप में अंडर-15 और अंडर-17 में मुकाबले खेले जाएंगे। बालक और बालिका वर्ग में सिंगल, डबल्स और मिक्सड डबल्स मुकाबले होंगे। मिक्सड डबल्स अंडर-17 वर्ग में खेला जाएगा। चैंपियनशिप में पूरे प्रदेश से चार सौ से अधिक शटलर्स प्रतिभाग कर रहे हैं। 

आगरा के अलावा मेरठ, कानपुर, फैजाबाद, गोरखपुर, बलिया, मथुरा, शामली, नोएडा, कानपुर समेत बीस से अधिक शहरों के खिलाड़ी चैंपियनशिप खेलने आ रहे हैं। चार दिन की चैंपिनयशिप में सौ से अधिक मैच खेले जाएंगे। चैंपियनशिप में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर रैंकिंग तय होगी। आयोजन समिति ने टेक्निकल टीम का गठन किया है।   
विज्ञापन


जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष विनोद शीतलानी ने बताया कि जिला बैडमिंटन संघ की ओर से चैंपियनशिप की तैयारियां कर ली गई हैं। यूपी से खेलने वाले राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें