फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura: अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के सदस्य जम्मू-कश्मीर रवाना, जानेंगे वहां के हालात

Tue, 12 Jul 2022 02:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

महासभा के अध्यक्ष ने कहा कि यह दौरा पूरी तरह से गैर राजनीतिक है। हम वहां हिंदू रीति-रिवाजों और उनको लागू करने में आने वाली समस्याओं के बारे में जानने और इसका समाधान खोजने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के पदाधिकारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा का पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल तीर्थ पुरोहितों और कश्मीरी पंडितों का हाल जानने के लिए जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गया है। मंगलवार को तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश पाठक चतुर्वेदी ने कि दिल्ली का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को रवाना हुआ। मथुरा के तीर्थ पुरोहितों के साथ अन्य राज्यों के लोग भी जम्मू-कश्मीर गए हैं। 

विज्ञापन


महेश पाठक चतुर्वेदी ने कहा कि वे जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के संपर्क में हैं, जिन्होंने तीर्थ पुरोहितों को श्रीनगर और आसपास के धार्मिक स्थलों के दौरे के दौरान सुरक्षा का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि यह दौरा पूरी तरह से गैर राजनीतिक है। उन्होंने बताया कि हम वहां हिंदू रीति-रिवाजों और रीति-रिवाजों को लागू करने में आने वाली समस्याओं के बारे में जानने और इसका समाधान खोजने जा रहे हैं।

यह प्रतिनिधि मंडल खीर भवानी मंदिर, मार्तंड तीर्थ में पूजा अर्चना के बाद अनंतनाग और श्रीनगर में स्थानीय पुरोहित के साथ चर्चा करेगा। उन्होंने बताया कि सर्वज्ञ पीठ के स्वामी अमर्तानंद देव तीर्थ के आग्रह पर महासभा के अधिवेशन में पारित प्रस्ताव के तहत यह भ्रमण हो रहा है। उज्जैन, बनारस, भीमाशंकर, सोमनाथ, हरिद्वार, रामेश्वरम, कुरुक्षेत्र, द्वारिका, प्रयागराज, नासिक आदि तीर्थ स्थलों से भी प्रतिनिधि शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें