फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: होटल के कमरे में देवरानी के साथ पति को देख महिला सिपाही के उड़े होश, हंगामा-हाथापाई

Thu, 31 Mar 2022 04:26 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

जिले के एक होटल में आज उस समय जमकर हंगामा हुआ, जब यूपी पुलिस में तैनात सिपाही पत्नी ने देवरानी के साथ होटल के कमरे में पति को देखा। पति भी पुलिस में सिपाही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के ईशन नदी पुल के समीप स्थित एक होटल में सिपाही पति को कमरे में देवरानी के साथ देख महिला सिपाही का पारा चढ़ गया। उसने हंगामा करते हुए पति से हाथापाई कर दी। सिपाही के साथ मौजूद महिला मौका पाकर निकल गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और सिपाही दंपती को थाने ले गई। वहां करीब एक घंटे तक चली बातचीत के बाद दोनों के बीच समझौता हो गया।

विज्ञापन


आगरा के एक थाने में तैनात महिला सिपाही बृहस्पतिवार की दोपहर ईशन नदी पुल स्थित एक होटल पर पहुंची। वहां उसे सिपाही पति एक कमरे में मौजूद मिला, उसके साथ देवरानी भी थी। दोनों को साथ देख महिला सिपाही भड़क गई और जमकर हंगामा किया। हंगामा होता देख होटल के कर्मचारी जुट गए। इस बीच सिपाही के साथ कमरे में मौजूद महिला मौका पाकर वहां से निकल गई। 

पति के साथ हाथापाई की

महिला ने पति को पकड़ कर हाथापाई करना शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस हंगामा कर रही महिला आरक्षी व उसके पति को कोतवाली ले गई। महिला का आरोप था कि पति आगरा में एक अधिकारी की गाड़ी चलाता है। उसके अपने भाई की पत्नी के साथ संबंध हैं, उसने आज होटल में पति को पकड़ लिया तो महिला भाग गई। कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में करीब एक घंटा तक पंचायत होती रही। बाद में दंपती के बीच समझौता हो गया। 

इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल कुमार ने बताया कि आरक्षी दंपती की आगरा में तैनाती है, दोनों के बीच हंगामे की सूचना पर पुलिस उन्हें कोतवाली लेकर आई थी। दोनों के बीच बातचीत के बाद समझौता हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें