फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल छोड़ने पर मांगी रिश्वत, वीडियो वायरल होने पर चौकी प्रभारी और सिपाही लाइन हाजिर

Sat, 15 Jun 2019 07:03 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
कछला चौकी पर तैनात सिपाही रिश्वत मांगते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज-बरेली मार्ग पर कछला बॉर्डर पुलिस चौकी के सिपाही द्वारा रिश्वत लेने का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने लाइन हाजिर की कार्रवाई की है। एसपी ने मामले की जांच सीओ सीटी को सौंपी है। 
विज्ञापन


बता दें कि कछला चौकी पर तैनात सिपाही महेश कुमार द्वारा बाइक छोड़ने की एवज में रिश्वत की मांग करते हुए एक वीडियो वायरल हुआ था। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो एसपी को मिला तो उन्होंने वीडियो पर संज्ञान लेते हुए जांच की।

वीडियो में सिपाही महेश कुमार कछला चौकी के बाहर पड़ी एक चारपाई पर बैठकर रिश्वत की बात कर रहे हैं। वीडियो में युवक द्वारा सौ रुपये के कुछ नोट सिपाही को दिए जा रहे थे। सिपाही ज्यादा रिश्वत की मांग करते हुए रुपये नहीं ले रहा था। वीडियो में सिपाही द्वारा रिश्वत की मांग साफ सुनाई पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सिपाही महेश कुमार और कछला चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नौशाद अली खान को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने मामले की क्षेत्राधिकारी आईपी सिंह को जांच सौंपी हैं। क्षेत्राधिकारी की जांच के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

एसपी अशोक कुमार शुक्ल का कहना है कि वायरल वीडियो के मामले में हेड कांस्टेबल एवं कछला चौकी के प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें