कबाड़ के गोदाम में लगी आग का उठता धुआं
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में शनिवार को कबाड़ के गोदाम में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग की तेज लपटें देख लोग घरों से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंचीं तीन दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
शनिवार को आगरा के छीपीटोला स्थित कबाड़ के गोदाम से आग की लपटें उठती देखीं गईं। देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू हो गईं। आग बढ़ती देखकर दुकान और आस पास के घरों से लोग बाहर निकल आए। आग की सूचना पर दमकल की गाड़ियां पहुंच गईं। स्थानीय लोगों और दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं लग सका है। गोदाम में टायर होने के चलते काले धुएं के बादल भी छाए रहे, जिससे लोगों में डर का माहौल देखा गया।