फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती 2013 के अभ्यर्थियों ने शासन से मांगी इच्छा मृत्यु, जानिए क्या है वजह

Mon, 13 May 2019 08:37 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक भूख हड़ताल कर विरोध जताते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस भर्ती 2013 में चिकित्सा परीक्षा उत्तीर्ण कराने वाले अभ्यर्थियों ने सोमवार को डीएम कार्यालय के बाहर सांकेतिक धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल की। अभ्यर्थियों ने प्रदेश शासन से दस सूत्री समस्याओं के समाधान की मांग की है। 
विज्ञापन


सोमवार को जिला मुख्यालय पर पुलिस भर्ती 2013 के आवेदक व चिकित्सा परीक्षा पास करने वाले दो दर्जन अभ्यर्थी पहुंचे। अभ्यर्थियों ने प्रदेश शासन पर उनके साथ अन्याय करने का आरोप लगाया। उनका कहना है शासन स्तर से शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान उन्होंने प्रारंभिक लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता और मुख्य परीक्षा पास की।

चिकित्सा परीक्षा पास करने के बाद लगभग 38 हजार अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग पर भेज दिया। लेकिन, 11 हजार अभ्यर्थियों को विभाग में समायोजन करने के लिए प्रक्रिया शुरू नहीं की जा रही है। मौका देने के स्थान पर शासन ने वर्ष 2018 में पुलिस भर्ती के लिए नए आवेदन मांगना शुरू करा दिया जो गलत हैं। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री व राज्यपाल के नाम डीएम को 10 सूत्री ज्ञापन में पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों ने प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति देने की मांग की। दो दर्जन अभ्यर्थियों ने भूख हड़ताल की।

अभ्यर्थियों ने अपने शासन से इच्छा मृत्यु देने की मांग भी की है। मांग करने वालों में ईशपाल, उमेश कुमार,रवि वर्मा, श्यामसुंदर, सतेद्र कुमार, प्रवेद्र, प्रदीप सिंह, लालता प्रसाद, रमेशचंद्र, आहूति चौहान, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें