फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला में मालगाड़ी के डिब्बे का दरवाजा ओएचई खंभे से टकराया, डाउन मार्ग रहा दो घंटे बाधित

Mon, 13 May 2019 08:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
ओएचई खंभा क्षतिग्रस्त होने के बाद खड़ी रेलगाड़ियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टूंडला में कानपुर की ओर जा रही मालगाड़ी के डिब्बे का दरवाजा ओएचई खंभे से टकरा गया। खंभे के टेढ़े होने पर ओएचई लाइन बंद हो गई। इसके चलते डाउन रेलमार्ग दो घंटे तक प्रभावित रहा। इसके चलते महाबोधी एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन


सोमवार दोपहर करीब 2.35 बजे टूंडला से जीएन-130 एमटी बॉक्स, मालगाड़ी कानपुर की ओर जा रही थी। ट्रेन फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन के निकट गेट संख्या 62 के खंभा नंबर 1231/20 पर पहुंची। तभी ट्रेन के एक डिब्बे का खुला दरवाजा ओएचई के खंभे से टकरा गया। इसके चलते तेज धमाका हुआ। इसके साथ ही ओएचई बंद हो गई और ट्रेन स्टार्ट सिग्नल के निकट खड़ी हो गई। रेल चालक ने घटना की जानकारी नियंत्रण कक्ष को दी।

नियंत्रण कक्ष के निर्देश पर तत्काल पीछे जा रहीं ट्रेनों को जहां-तहां खड़ा कर दिया। मौके पर पहुंची टीम ने खंभे को सही करते हुए ठप हुई ओएचई लाइन को सुचारू किया। तब शाम करीब 4.20 बजे रेल यातायात सुचारू हो सका। इसके चलते टूंडला स्टेशन पर महाबोधि एक्सप्रेस, नईदिल्ली-रांची एक्सप्रेस, पैसेंजर ट्रेन हिरनगांव और फिरोजाबाद स्टेशन पर अन्य ट्रेनों सहित आधा दर्जन ट्रेनें खड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें