फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा की दबंगईः गाड़ी खड़ी करने से रोका तो धुन डाला ट्रांसपोर्टर, एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

Thu, 10 Oct 2019 01:33 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
थाना छत्ता में एकत्रित हुए व्यापारी पुलिस की पिटाई का सामान दिखाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छत्ता में यमुना किनारा रोड पर ट्रांसपोर्टर प्रियांशु गोयल ने प्रशिक्षु दरोगा नीरजपाल को सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने से रोका तो उनकी पिटाई कर दी गई। 
विज्ञापन

प्रियांशु का आरोप है कि दरोगा ने सबके सामने उसे कई थप्पड़ मारे और फिर गाड़ी में डालकर थाना ले गया, वहां हवालात में डाल दिया।

ये भी पढ़ें: बेलगाम खाकीः बाह विधायक के सुरक्षाकर्मियों ने सड़क पर युवकों को जमकर पीटा

आसपास के कारोबारियों ने थाना पहुंचकर हंगामा किया, तब उसे छोड़ा। इसकी जानकारी पर एसएसपी बबलू कुमार ने दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। इसके बाद सीओ छत्ता ने निलंबन की संस्तुति कर रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन


यमुना किनारे स्थित गोयल ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक प्रियांशु गोयल ने मंगलवार को भंडारा किया था। शाम को प्रसाद वितरण किया जा रहा था। काफी लोग जमा थे। तभी नीरजपाल वहां पहुंचा। 
विज्ञापन

प्रियांशु ने बताया कि उससे सिर्फ इतना कहा था कि वह सड़क किनारे यहां गाड़ी खड़ी न करे, माता का भंडारा चल रहा है। आरोप है कि इसी पर दरोगा भड़क गया। उसने प्रियांशु को पीटना शुरु कर दिया। 

प्रियांशु ने इस पर सवाल किए और शिकायत करने की बात कही तो दरोगा उसे थाना ले गया। वहां उसे हवालात में डाल दिया और फिर से पीटा। क्षेत्राधिकारी छत्ता उदयराज सिंह ने बताया कि दरोगा नीरजपाल के खिलाफ निलंबन की रिपोर्ट भेज दी है। उधर, पीड़ित कारोबारी ने मेडिकल परीक्षण भी कराया है। इस मामले में केस दर्ज कराया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें