फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: फिरोजाबाद पुलिस के लिए इन 31 बदमाशों को पकड़ना बड़ी चुनौती, 13 सालों में एक भी बार नहीं लगे हाथ

Tue, 14 Mar 2023 02:27 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

31 इनामी बदमाशों में सर्वाधिक अपराधियों की संख्या शिकोहाबाद थाने में हैं। शिकोहाबाद पुलिस को आठ इनामी अपराधियों की तलाश है। जिन पर ढाई हजार से लेकर 10 हजार रुपये का तक का इनाम है।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले के 31 इनामी बदमाशों की फिरोजाबाद पुलिस को पिछले 13 सालों से तलाश है। पुलिस अभी तक इनकी तलाश नहीं कर सकी हैं। इन इनामी बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा फैलाया गया खुफियातंत्र का जाल भी छोटा पड़ गया है। जिन इनामी अपराधियों की पुलिस को तलाश है। उन पर लूट, हत्या, डकैती के साथ पुलिस पर हमला करने के आरोप है।
विज्ञापन


जिले के 31 इनामी बदमाशों में सर्वाधिक अपराधियों की संख्या शिकोहाबाद थाने में हैं। शिकोहाबाद पुलिस को आठ इनामी अपराधियों की तलाश है। जिन पर ढाई हजार से लेकर 10 हजार रुपये का तक का इनाम है। मैनपुरी निवासी गोविंद की रसूलपुर पुलिस को वर्ष 2010 से तलाश है। आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार हुआ था। जिसका मुकदमा रसूलपुर पुलिस ने दर्ज किया था। गिरफ्तारी न होने पर उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। 13 साल बीत जाने के बाद भी पुलिस इसके बारे में तलाश नहीं कर सकी। सिरसागंज निवासी कुलदीप व उसकी पत्नी दीक्षा मटसेना पुलिस के मोस्ट वांटेड अपराधी है। पुलिस वर्ष 2016 से तलाश कर रही है। कुलदीप पर 25 हजार तो उसकी पत्नी दीक्षा पर 15 हजार का इनाम है।

ये भी पढ़ें - भाई ने उजाड़ा बहन का सिंदूर: शादी के डेढ़ साल बाद ही साले ने जीजा को उतारा मौत के घाट, वजह जानकर हर कोई हैरान

थानावार कितने अपराधी फरार

 

थाना

अपराधी

इनाम

रामगढ़  एक  पांच हजार रुपये
लाइनपार दो दस हजार रुपये
मटसेना दो  25 व 15 हजार रुपये
शिकोहाबाद आठ  ढाई से दस हजार रुपये तक
बसईमोहम्मदपुर एक  पांच हजार रुपये 
थाना उत्तर दो  ढाई से दस हजार रुपये
थाना टूंडला दो  दस- दस हजार रुपये
विज्ञापन



 एसपी ग्रामीण कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि जिले में कुल 31 इनामी बदमाश अभी फरार है। जिनकी गिरफ्तारी को अभियान चलवाया जा रहा है। फरार बदमाशों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें