फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तबादला होने पर बौखलाया सिपाही: हेड कांस्टेबल को दी धमकी- मैं अपनी पर आया तो आगरा में रह नहीं पाओगे

Fri, 06 Aug 2021 04:34 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आरोपी सिपाही का नाम प्रीतम सिंह है। वह ताज सुरक्षा में तैनात था। हाल में उसका तबादला फिरोजाबाद हुआ है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा से तबादला होने पर एक सिपाही इतना बौखला गया कि उसने अपने साथी पुलिसकर्मी को धमकी दे डाली। उसने फोन पर साथी पुलिसकर्मी से कहा कि अगर मैं अपनी पर आया तो आगरा में रह नहीं पाओगे। मैं एक्सीडेंट करने में भी कम नहीं हूं। सिपाही की धमकी का ऑडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस पर एडीजी ने संज्ञान लेते हुए जांच आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन


एडीजी कार्यालय में तैनात हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह को फोन पर धमकी दी गई है। उन्होंने इसकी शिकायत एडीजी कार्यालय में की है। देवेंद्र सिंह का आरोप है कि डायल 112 में तैनात सिपाही प्रीतम सिंह ने व्हाट्सएप कॉल कर उन्हें धमकी दी है। प्रीतम सिंह ताज सुरक्षा में तैनात था। हाल में उसका तबादला फिरोजाबाद में हुआ है। जबकि फिरोजाबाद से देवेंद्र सिंह की एडीजी कार्यालय में तैनात हुई है। 

धमकी देने के बाद दीं गालियां 
वायरल आडियो प्रीतम और देवेंद्र की बातचीत का है। इसमें प्रीतम सिंह देवेंद्र से कहता है कि मेरा ट्रांसफर होने पर आप कह रहे हो कि अच्छा रहा उसका ट्रांसफर हो गया। मैंने आपके सम्मान में कोई कमी नहीं छोड़ी।हमेशा सम्मान किया है। अगर मैं अपनी पर आ गया तो एक दिन भी आगरा में नहीं रह पाओगे। एक्सीडेंट करने में भी मैं कम नहीं हूं। इसके बाद सिपाही ने हेड कांस्टेबल को गाली भी दी। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

ऑडियो में देवेंद्र सिंह उससे कह रहे हैं कि उन्होंने किसी से उसके बारे में बात नहीं की, लेकिन सिपाही प्रीतम यह मानने को तैयार नहीं होता। दोनों की बातचीत का आडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद एडीजी राजीव कृष्ण ने मामले पर संज्ञान ले लिया है। एडीजी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं हेड कांस्टेबल ने अपनी जान का खतरा बताते हुए आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें