फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में लूट की वारदात: बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर कार और नगदी लूटी, फरार

Fri, 06 Aug 2021 02:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

गोवर्धन क्षेत्र में तीन युवक सड़क किनारे कार रोककर बातें कर रहे थे। तभी बाइक सवार बदमाश आए कार लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार बरामद कर ली है। बदमाशों का सुराग नहीं लगा है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने गुरुवार रात को लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। हथियारबंद बदमाशों ने युवकों से कार, मोबाइल और नगदी लूट ली। पुलिस ने कार को बरामद कर लिया है, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गुरुवार रात तकरीबन नौ बजे महेश ठाकुर पुत्र भगवान सिंह निवासी बड़ी हवेली गोवर्धन अपने दोस्त पंकज सैनी पुत्र दामोदर निवासी रामागली पशु पेठ और परशुराम पुत्र ब्रजेश निवासी छोटी हवेली गोवर्धन के साथ कार में सवार होकर डीग बाईपास स्थित अपने खेत पर गया था। 

तमंचे के बल पर की लूट
खेत के सामने बाईपास पर कार खड़ी कर तीनों युवक बातचीत कर रहे थे कि तभी बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश उनके पास आकर रुके और तमंचे के बल पर उनसे तीन मोबाइल फोन, कार और 11250 रुपये लूट कर नीमगांव की ओर फरार हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद डरे सहमे युवकों ने घटना की सूचना थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे मय फोर्स के मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक लुटेरे मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने महेश ठाकुर की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

घटना के संबंद में कार्यवाहक थाना प्रभारी रवींद्र बाबू ने बताया कि बाईपास मार्ग पर बाइक सवारों बदमाशों ने लूट की वारदात की थी। वाहन चेकिंग के दौरान हाथिया के समीप कार को बरामद कर लिया है। अन्य सामान नहीं मिला है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें