महिला की जान बचाने वाले सिपाही, इंसेट में महिला
- फोटो : अमर उजाला
एत्माद्दौला थाना में तैनात सिपाही सर्वेश और सुखवीर ने मंगलवार सुबह नदी में डूबती महिला सावित्री देवी की जान बचा ली। सावित्री ने नदी में छलांग लगाई थी। संयोग से सुखवीर और सर्वेश वहां से गुजर रहे थे। सावित्री को डूबती देख दोनों बाइक से दौड़े। नदी के पास ही रहने वाले गोताखोर बिस्सा को लाए। खुद भी नदी में उतर गए।
बिस्सा ने सावित्री को डूबने से बचाया। सिपाही किनारे तक लाए। इसके बाद उसे अस्पताल भी ले गए। हाथरस के सादाबाद की रहने वाली सावित्री (50) सुबह आठ बजे एत्माद्दौला के यमुना नदी के पुल पर खड़ी थी। चीता मोबाइल के सिपाही सुखवीर और सर्वेश उधर से बाइक पर गुजर रहे थे।
उनके सामने ही सावित्री ने छलांग लगा दी। सुखवीर और सर्वेश ने पहले तो यह समझदारी दिखाई कि तुरंत भागकर बिस्सा के घर गए। वह बाहर ही खड़ा था। उसका घर नदी किनारे पर ही है। वह गोताखोर है। कई लोगों की जान बचा चुका है। उसे लेकर सिपाही पुल पर आए।