फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव मतगणना: फिरोजाबाद में भीड़ जुटने पर पुलिस ने फटकारी लाठियां, मची अफरातफरी

Sun, 02 May 2021 11:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

फिरोजाबाद एवं जसराना मंडी के मतगणना स्थलों के बाहर भीड़ जुट गई थी। जिसे हटाने के लिए पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं। इससे अफरातफरी का माहौल हो गया। 
विज्ञापन
यूपी पंचायत चुनाव रिजल्ट 2021: मतगणना केंद्र के बाहर भीड़ पर पुलिस ने फटकारी लाठियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जिले में रविवार की सुबह पंचायत चुनाव की मतगणना के दौरान केंद्रों के बाहर लोगों की भीड़ जुट गई। जिसे हटाने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं। इसके कारण अफरातफरी मच गई। इस तरह का नजारा जसराना स्थित मंडी के साथ-साथ फिरोजाबाद में कोटला रोड मंडी पर दिखाई दिया। मतगणना अभिकर्ताओं को अंदर करने के बाद समर्थकों की भीड़़ को पुलिस ने लाठियां फटकार कर भगा दिया।

विज्ञापन


प्रधान, बीडीसी एवं जिला पंचायत सदस्य पदों की मतगणना जिले के छह मतगणना केंद्रों पर रविवार को सुबह आठ बजे से प्रारंभ होनी थी। प्रत्याशी,गणना एजेंट एवं समर्थकों की भीड़ सुबह साढ़े छह बजे से पहुंचना शुरू हो गई थी। साढ़े सात बजे तक काफी भीड़ एकत्रित हो जाने के कारण कोटला रोड पर जाम जैसे हालात बन गए थे। 

संबंधित खबर- पंचायत चुनाव मतगणना: मतपेटियां खुलीं, जानिए कब तक आएगा सभी पदों का परिणाम
विज्ञापन


पुलिस ने पहले भीड़ को समझाने का प्रयास किया कि वह मतगणना केंद्र से दूरी बनाकर रखें। लेकिन भीड़ नहीं मानी तो पुलिस ने लाठियां फटकारनी शुरू कर दी। पुलिस ने भीड़ को मंडी गेट से काफी दूर तक खदेड़ दिया। इधर, सीओ सिटी हरिमोहन सिंह मंडी स्थल पर पहुंचे तो मतगणना अभिकर्ताओं को प्रवेश दिया गया। मतगणना एजेंटों को प्रवेश देने के बाद उनको समर्थकों को पुलिस ने खदेड़ा दिया। इससे मंडी के बाहर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

इधर, जसराना उप मंडी स्थल के बाहर पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज कर दिया। भीड़ कई बार समझाने के बाद भी नहीं मानी तो पुलिस ने काफी दूर तक खदेड़ दिया। इसके कारण मतगणना केंद्र के बाहर काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। इस दौरान पुलिस की लाठी से कई लोग चोटिल हो गए।

कोविड प्रोटोकॉल की उड़ीं धज्जियां 
कोरोना संक्रमण के बीच रविवार को जिले के छह मतगणना केंद्रों पर मतगणना के दौरान सामाजिक दूरी की धज्जियां उड़ती दिखाई दीं। न कोई सामाजिक दूरी का पालन करता दिखाई दिया और न ही सैनिटाइजर का प्रयोग करते लोग दिखाई दिए। थर्मल स्क्रीनिंग करने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीम उस समय मतगणना केंद्र पर पहुंची, जब अधिकांश मतगणना कार्मिक अंदर प्रवेश कर गए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें