फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पंचायत चुनाव: एटा जिले में मतदाताओं ने तोड़ा रिकॉर्ड, 73.35 फीसदी हुआ मतदान

Tue, 20 Apr 2021 11:40 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा

सार

छिटपुट घटनाओं के बीच जिलेभर में पंचायत चुनाव बंपर वोटिंग के साथ संपन्न हुआ। जिले में कुल 73.35 फीसदी वोट पड़े।
विज्ञापन
यूपी पंचायत चुनाव 2021: मतदान केंद्र पर लगी महिला मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा जिले में पंचायत चुनाव के लिए सोमवार हुए मतदान में मतदाताओं ने मतपत्रों से पेटियां भर दीं। वोटों की ऐसी बारिश हुई कि पिछले चुनाव का रिकॉर्ड भी ध्वस्त हो गए। पूरे जिले में कुल 73.35 फीसदी मतदान के साथ पंचायत चुनाव के इतिहास में नया अध्याय जुड़ गया है।

विज्ञापन


सोमवा की सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ, लेकिन मतदाताओं का उत्साह इतना अधिक था कि आंख खुलते ही बूथों पर पहुंचने की बेकरारी थी। कई बूथों पर तो सुबह 6 बजे से मतदाता अपने पहचान पत्र लेकर पहुंचने लगे। कुछ का कहना था कि उन्हें समय की जानकारी नहीं थी तो कुछ कह रहे थे कि भीड़ और कतार से बचने के लिए जल्दी आए हैं। शहर से सटे गांव हों या भीतरी, कहीं भी मतदाताओं के उत्साह में कमी नहीं थी। 

उनका कहना था कि चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी हमारे ही गांव या आसपास के हैं। ऐसे में मतदान करने से पीछे नहीं हटेंगे। भले ही दोपहर के समय तेज धूप और तापमान की मार से मतदाता कुछ विचलित हुए, छांव तलाशी, लेकिन बिना वोट डाले वापस नहीं गए। जो लोग घरों से नहीं निकले थे वे शाम 4 बजे के बाद पहुंचे और कतारें फिर लंबी होने लगीं। देर शाम तक पड़े बंपर वोटों में मतदान 73.35 फीसदी पर पहुंच गया।

विज्ञापन

मदतान केंद्रों का जायजा लेते रहे अफसर
मतदान के दौरान डीएम डॉ. विभा चहल, सीडीओ अजय प्रकाश, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह आदि अधिकारियों ने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर जायजा लिया। डीएम और एसएसपी ने वनगांव, रफतनगर सैंथरा, बाकलपुर, बहादुरगढ़, जीसुखपुर, बागवाला, नगला बिजू, कुकराया रतनपुर आदि गांवों में दौरा किया।

ऐसे बढ़ा मतदान का ग्राफ
ब्लाक        प्रतिशत
शीतलपुर - 72.69
सकीट   - 75.00
मारहरा - 75.21
निधौली कला - 75.00
जलेसर - 75.10
अवागढ़ - 74.02
अलीगंज - 72.30
जैथरा - 67.50
कुल मतदान- 73.35       
 
विज्ञापन

यहां हुआ बवाल
छिटपुट घटनाओं के बीच जिलेभर में पंचायत चुनाव बंपर वोटिंग के साथ संपन्न हुआ। जैथरा थाना क्षेत्र के गांव सहोरी में पड़ोसी गांव के नगला मनका निवासी कुछ लोगों ने बीडीसी के अप्रयुक्त मतपत्र लूट लिए। यहां काफी हंगामा भी हुआ। इसी क्षेत्र के गांव कुकराया में प्रधान पद के दो प्रत्याशियों के समर्थक बूथ पर भिड़ गए, पथराव भी हुआ। 

माहौल खराब होने से घंटे भर तक मतदान रुका रहा। इसके अलावा जलेसर ब्लॉक क्षेत्र के गांव तखावन में फर्जी मत डाले जाने का आरोप लगा एक पक्ष ने हवाई फायरिंग कर दी। डीआइजी अलीगढ़ प्रदीप कुमार सहित डीएम डॉ. विभा चहल, एसएसपी उदय शंकर सिंह जायजा लेते रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें