सोमवार को 46 नए संक्रमित मिले
सोमवार को जिले में 46 संक्रमित मिले, जिसमें परचून कारोबारी, पुलिसकर्मी, स्वास्थ्यकर्मी, नर्सिंग छात्राओं सहित ग्रामीण भी पॉजिटिव हैं। इन सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। लक्षण वाले मरीजों को जिला चिकित्सालय में आइसोलेशन में रखा गया है, जबकि बिना लक्षणों वाले संक्रमितों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
जिले में एंटीजन किट से 945 जांचें हुईं। जिसमें 44 संक्रमित मिले। जबकि 500 सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजे गए हैं। जिनका परिणाम बाद में आएगा। कासगंज शहर कोरोना का सबसे बड़ा स्पॉट बनता जा रहा है। शहर में परचून कारोबारी, नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं, पुलिस लाइन के कर्मी और स्वास्थ्यकर्मी भी संक्रमित मिले हैं।
आगरा में कोरोना: 10 दिन में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की दर में 13.26 फीसदी गिरावट