त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बसपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए। बहुजन समाज पार्टी ने 35 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। वहीं आप ने 27 प्रत्याशियों के नाम घोषित किए हैं। कांग्रेस ने 13 प्रत्याशियों के नाम जारी किए हैं। कांग्रेस ने मतदान की तारीख पर भी आपत्ति जताई है।
बसपा ने दिया इन्हें समर्थन
बसपा ने जिला पंचायत सदस्य के लिए समर्थित 35 प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए। बुधवार को बसपा ने 27 और बृहस्पतिवार को 8 प्रत्याशियों के नाम का एलान किया। जिलाध्यक्ष विमल कुमार वर्मा ने बताया कि बाकी प्रत्याशियों के नाम भी जल्द घोषित कर दिए जाएंगे। गुरुवार शाम को वार्ड 7 से पूरन सिंह, 13 से हेमलता जयंत, 20 से मुरारी लाल, 30 से कामिनी, 34 से कांता देवी कुशवाह, 41 से राजेश उपाध्याय, 49 से सुरेश बाबू, 11 से हेमंत चाहर को प्रत्याशी घोषित किया है।
आप ने 27 प्रत्याशियों की सूची जारी की
आम आदमी पार्टी (आप) पंचायत चुनाव में अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार रही है। जिला पंचायत सदस्य पद के 27 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। गुरुवार को बुंदू कटरा स्थित पार्टी के चुनाव कार्यालय में प्रत्याशियों की घोषणा दिल्ली सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री व जिले के चुनाव प्रभारी गिरीश सोनी ने की। वार्ड संख्या दो से सुरेश चंद वाल्मीकि, तीन से मनोज कुशवाह, चार से प्रणवीर सिंह, पांच से चमेली, छह से बनी सिंह, सात से सोबरन सिंह दिवाकर, आठ से गुड्डी देवी, 13 से निर्मला चंद्रा, 18 से कमलेश देवी, 19 से शिवकुमार, 24 से हेमवती देवी, 33 से प्रदीप हरी शर्मा, 36 से सुनीता देवी, 37 से महेश वर्मा, 38 से मुन्नालाल तोमर, 39 से आशा देवी, 41 से राजेश निषाद, 43 से ममता वर्मा निषाद, 44 से शिवचरन वर्मा, 45 से राघवेंद्र सिंह, 46 से अखिलेश पुरोहित 47 से अनुपम, 48 से जयप्रकाश दादौरिया, 49 से सुरेश चंद को प्रत्याशी बनाया गया है। तीन के नाम अभी होल्ड पर हैं। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष बनै सिंह पहलवान व मीडिया प्रभारी अनमोल बंसल मौजूद रहे।