तीन को रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
आज सील होंगी ईवीएम मशीनें
नगर निगम के 100 वार्डों व मेयर के लिए ईवीएम मशीनों से वोट डाले जाएंगे। मंडी समिति में ईवीएम के स्ट्रांग रूम बने हैं। जहां रविवार को मशीनों का रैंडमाइजेशन पूर्ण हो गया। सोमवार को ईवीएम मशीनें सील हो जाएगी। प्रत्येक बूथ पर दो ईवीएम होंगी। एक में पार्षद और दूसरी ईवीएम में मेयर के लिए मतदान होगा।
मतदान केंद्र भी हुए तैयार
नहीं बंटीं मतदाता पर्चियां
प्रत्येक वार्ड में मतदाता पर्चियों का वितरण होना है। रविवार शाम तक सुलहकुल नगर, मारुति एस्टेट, सुभाष नगर, अलबतिया, आवास विकास, सिकंदरा, शास्त्रीपुरम, बोदला, ईदगाह के अलावा मधु नगर, कालिंदी विहार बुंदू कटरा सहित 50 से अधिक वार्डों में मतदाता पर्चियाें के वितरण के लिए बीएलओ नहीं पहुंचे हैं। मतदाताओं को पर्चियाें का इंतजार है।