हसनुराम एक बार फिर से चुनावी मैदान में
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई है। प्रत्याशी दल बल के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इधर 97 बार चुनाव लड़ चुके खेरागढ़ ब्लॉक के गांव नगला दुल्हे खां निवासी 78 साल के हसनुराम अम्बेडकरी धोतीकुर्ता पहन साइकिल से नामांकन खरीदने पहुंचे। खेरागढ़ तहसील पर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए उन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम अनिल कुमार सिंह से नामांकन पत्र खरीदा है।
अनोखा कीर्तमान बनाना चाहते हैं हसनुराम
खैरागढ़ ब्लॉक के गांव नगला दूल्हे खां निवासी हसनुराम ने बताया कि वे वर्ष 1985 से चुनाव लड़ रहे हैं। जिसमें विधानसभा, लोकसभा, एमएलसी, जिला पंचायत, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायत, प्रधान, क्रय विक्रय, पार्षद के पद शामिल हैं।