एमएलसी चुनाव परिणाम: मंडी समिति परिसर में हो रही मतगणना
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के शाहदरा स्थित मंडी समिति परिसर में दोपहर तीन बजे से शिक्षक एमएलसी के लिए प्रथम वरीयता मतों की गणना शुरू हो गई है। प्रथम वरीयता मतों में 50 फीसदी मत प्राप्त करने वालों प्रत्याशी को विजयी घोषित किया जाएगा। प्रथम वरीयता में एक प्रत्याशी को 50 फीसदी से कम मत मिलने पर दूसरी वरीयता के मतों की गिनती होगी।
भाजपा शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. दिनेश वशिष्ठ निर्दलीय प्रत्याशी आकाश अग्रवाल से 208 वोटों से आगे हैं।पहले राउंड की मतगणना में निर्दलीय टक्कर दे रहे हैं। शिक्षक में 16 प्रत्याशी हैं। आगरा समेत 12 जिलों में 21 हजार मत पड़े हैं। व
आगरा, अलीगढ़ और कानपुर मंडल के कुल 12 जिलों की इन सीटों के सभी मतपत्रों की गिनती की जा रही है। मंडी समिति परिसर में पहले मिक्सिंग राऊंड में 25-25 मतपत्रों के बंडल बनाए गए। शिक्षक सीट और स्नातक सीट के वोटों की गिनती के लिए 14-14 टेबल लगाई गई हैं। प्रत्येक टेबल पर पांच-पांच लोग हैं।
उधर, मंडी समिति में चल रही शिक्षक और स्नातक चुनाव मतगणना के दौरान पंडाल में पानी-खाना ले जाने पर रोक के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध जताते हुए हंगामा किया। एडीएम सिटी डॉ प्रभाकांत अवस्थी ने बताया कि मतगणना पंडाल में खाने पीने की कोई भी वस्तु नहीं जाएगी। भाजपा समर्थकों ने इसका विरोध किया है।