अधिशासी अभियंता विद्युत राजीव कालरा को सख्त हिदायत दी कि मेला क्षेत्र में एक सेकेंड के लिए भी बिजली ट्रिप नहीं होनी चाहिए। टटिया स्थान गली बनने में हो रही देरी पर भी ऊर्जामंत्री ने नाराजगी जताई। गुणवत्ता से खिलवाड़ करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान एसडीएम सदर क्रांतिशेखर, अपर नगर आयुक्त सतेंद्र कुमार तिवारी, उप सभापति राधाकृष्ण पाठक, महंत मदनमोहन दास, महंत हरिशंकर दास नागा, भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत शर्मा, बिहारीलाल वशिष्ठ, सुभाष पहलवान, रामविलास चतुर्वेदी, उदयन शर्मा, राजेश पंडित आदि मौजूद रहे।