फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश, बोले- युवाओं के बूते ही बनती-बिगड़ती हैं सरकारें

Tue, 19 Mar 2019 08:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कार्यक्रम में संबोधित करते राज्यमंत्री संदीप सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में भाजपा महानगर युवा मोर्चा का सम्मेलन मंगलवार को शाहगंज स्थित श्रीकृष्ण वाटिका में हुआ। कार्यक्रम में शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने युवा कार्यकर्ताओं में जोश भरा। संदीप सिंह ने मोदी और योगी सरकार की योजनाओं को गिनाया साथ ही युवा कार्यकर्ताओं को देश के विकास में सहयोग करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि केंद्र की योगी सरकार ने सभी वर्गों के लिए काम किया है। अब तक की सरकारों ने विकास का सिर्फ नारा दिया था लेकिन मोदी सरकार ने इस नारे को साकार किया है। उन्होंने कहा कि युवाओं के बलबूते पर ही सरकारें बनती हैं और बिगड़ती हैं। 

क्षेत्रीय संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से चीन और पाकिस्तान भारत के दुश्मन बन गए हैं। उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और मोदी सरकार के केंद्र में आने के बाद विश्व में बढ़ रही भारत की ताकत के बारे में भी युवाओं को जानकारी दी।
विज्ञापन


इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे, लोकसभा संयोजक प्रमोद गुप्ता, विधायक राम प्रताप सिंह, योगेंद्र उपाध्याय, जगन गर्ग, डा. जीएस धर्मेश, भानु महाजन, मनीष गौतम, गौरव राजावत, मनोज राघव, नितेश शिवहरे, विजय भदौरिया, शैलू पंडित, अनुज जैन, अलौकिक उपाध्याय, जगदीश सोलंकी, किशोर कुमार, भरत शर्मा, हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें