जिलाधिकारी डॉ. विभा चहल ने बताया कि जनसामान्य को कोविड टीकाकरण कराने एवं भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाया। 91 अधिकारियों ने 273 ग्रामों में खुली बैठक के माध्यम से जनसंवाद किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर अथवा घर से बाहर बिना मास्क निकलने वाले, बाहर थूकने पर जुर्माना वसूला जा रहा है। इस अवसर पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व प्रभारी मंत्री ने कोविड कमांड कट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि होम आइसोलेट मरीजों को नियमित कॉल कर जानकारी ली जाए।
'ब्लैक फंगस के बारे में जनसामान्य को करें जागरूक'
कासगंज में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जनसामान्य को ब्लैक फंगस के बारे में जानकारी देकर जागरूक करें। जिससे लोग भ्रमित न हों। उन्होंने कहा कि कोरोना अस्पताल में सभी व्यवस्थाएं बेहतर रखी जाएं। मरीजों का परीक्षण समय से हो। दवाएं और भोजन समय दिया जाए।
राज्यमंत्री गर्ग ने कोविड कमांड सेंटर और कोरोना अस्पताल मामो पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों को फोन पर बातचीत कर उनका हाल जाना मरीजों से दवा, भोजन आदि के बारे में पूछा। राज्यमंत्री को किसी भी मरीज ने कोई शिकायत नहीं की। इस पर उन्होंने राहत जताई।
उन्होंने होम आइसोलेट मरीजों से भी दवा वितरण आदि के बारे में जानकारी की। राज्यमंत्री को चिकित्सकों की कमी और वेंटिलेटर संचालन के लिए एनेस्थीसिया चिकित्सक की तैनाती करने के संबंध में बताया। उन्होंने जिले के अधिकारियों को समस्या के समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने अस्पताल में बेहतर साफ सफाई रखने के भी निर्देश दिए।
डीएम सीपी सिंह ने जिले के कोरोना प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिलाधिकारी ने संक्रमित हुए मरीजों और ठीक हुए मरीजों के बारे में भी बताया। ऑक्सीजन प्लांटों के कार्य भी प्रगति भी बताई। डीएम ने उनके समक्ष वैंटीलेटर संचालन के एक्सपर्ट की मांग रखी। टीकाकरण के बारे में भी राज्यमंत्री को बताया।