फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अखिलेश यादव के रोड शो के बाद भाजपा समर्थकों ने सपा कार्यकर्ता को बीच सड़क पर पीटा, देखें बर्बरता

Sun, 05 May 2024 09:53 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मैनपुरी

सार

यूपी में तीसरे चरण की वोटिंग से पहले चुनाव प्रचार जोर-शोर से हो रहा है। रविवार को चुनाव प्रचार थम जाएगा। मैनपुरी में शनिवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रोड शो किया। रोड शो के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने सपा कार्यकर्ता को बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन
UP Lok Sabha Election 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में अखिलेश यादव के रोड शो के बाद कुछ सपा समर्थकों ने महाराणा प्रताप के मूर्ति स्थल पर झंडा लगाने की कोशिश की। इस बात की जानकारी होने पर भाजपा समर्थक रात में ही मौके पर पहुंच गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक सपा समर्थक को पकड़ लिया। उसके साथ जमकर मारपीट की गई। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के मतदान से पहले सपा मुखिया अखिलेश यादव का मैनपुरी में रोड शो हुआ। रोड शो में शामिल कुछ युवकों ने करहल चौराहे पर महाराणा प्रताप के मूर्ति स्थल पर चढ़कर सपा का झंडा लगाने का प्रयास किया। 

इसकी जानकारी होने के बाद भाजपा समर्थक रात में ही मौके पर पहुंच गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे सपा के एक समर्थक को पकड़ लिया गया। उसके साथ जमकर मारपीट की। कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की शाम सपा का रोड शो शुरू हुआ था। इसमें शामिल समर्थक जमकर नारेबाजी करते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी: अखिलेश के रोड शो के बाद मैनपुरी में हंगामा, आधी रात को युवाओं ने की ऐसी हरकत; 100 के खिलाफ केस दर्ज


रात के समय रोड शो जब करहल चौराहा के पास समाप्त हो गया। इसके बाद रोड शो में शामिल हुए कुछ युवाओं ने चौराहा पर लगी महाराणा प्रताप की मूर्ति स्थल पर जमकर नारेबाजी की और वहां पर सपा का झंडा लगाने की कोशिश की। जानकारी होने के बाद भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। 

सपा के लोगों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। भाजपा के नेताओं ने आरोप लगाया कि सपा के गुंडो ने महाराणा प्रताप का अपमान किया है। मूर्ति के साथ भी छेड़छाड़ की है। 
 

हंगामे की सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार, एएसपी राहुल मिठास पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी ने बताया कि रोड शो खत्म होने के बाद कुछ लोगों ने मूर्ति स्थल पर चढ़कर नारेबाजी की है, झंडा लगाने की कोशिश की है। सीसीटीवी से पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान कर हंगामा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर भाजपा समर्थकों ने इस दौरान चौराहे से रात में गुजर रहे एक सपा समर्थक को पकड़ लिया। उसके साथ जमकर मारपीट की। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें