आठ बजे किया था पिता को फोन, तकरीबन नौ बजे हुई वारदात
मृतक के पिता का कहना है कि रात सवा आठ बजे बेटे को फोन किया था तब उसने 15 मिनट में घर आने की बोला था। कुछ देर बाद पुलिस से इस घटना की जानकारी मिली। पुलिस घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी है। घटनास्थल से पुलिस को एक तमंचा भी मिला है।
एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र का कहना है कि युवक फाइनेंस का काम करता था। प्रारंभिक जांच में यह पता चला है कि बाइक पर युवक के साथ एक अन्य युवक और सवार था । ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बाइक पर पीछे बैठे युवक ने ही इस को गोली मारी है और फरार हो गया है । मौके से तमंचा मिला है, घटना की जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।