पॉश काॅलोनी में घटना से सुरक्षा पर सवाल
एमजी रोड स्थित एचआईजी फ्लैट में बवाल की घटना से सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। काॅलोनी पाश इलाके में से एक है। इसमें व्यापारी और चिकित्सक परिवार रहते हैं। एक गेट बाग फरजाना की तरफ के मार्ग पर खुलता है, जबकि दूसरा गेट एमजी रोड से प्रोफेसर कॉलोनी की ओर है। मुख्य गेट पर बैरियर लगे हैं, जबकि सांसद आवास के पास बना गेट बंद रहता है।
ये भी पढ़ें - UP: करणी सेना ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर किया एलान, फिर सपा सांसद के घर बोला हमला; पुलिस फिर भी न हुई अलर्ट
बवाल से दहशत में लोग
एमजी रोड पर हरीपर्वत की तरफ से आ रहे करणी सेना के पदाधिकारियों की गाड़ी को बैरियर लगाकर भी नहीं रोका जा सका। उस समय एमजी राेड पर बड़ी संख्या में वाहन निकल रहे थे। यह दृश्य देखकर सभी दहशत में आ गए। इसके बाद करणी सेना के कार्यकर्ता जब पुलिस के लाठियां भांजने के बाद भागे तो ट्रैफिक भी रुक गया। दोनों तरफ के वाहन रुकने से जाम लग गया। काफी देर बाद स्थिति सामान्य हो सकी।
ये भी पढ़ें - UP: करणी सेना का सांसद के घर हमला...शिवपाल यादव आ रहे आगरा, घटना की लेंगे जानकारी; पुलिस हुई अलर्ट