हमलावरों का दुस्साहस, पुलिस फेल
सपा नेता नितिन कोहली का कहना है कि मुख्यमंत्री के शहर में होते हुए सड़कों पर ढोल ताशे बजाकर हमलावरों ने एक सांसद के घर पर हमला बोला। इससे ज्यादा दुस्साहस और गुंडागर्दी क्या हो सकती है। पुलिस का रवैया ऐसा कि घंटों बाद भी साक्ष्य संकलित नहीं किए।
ये भी पढ़ें - UP: करणी सेना ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर किया एलान, फिर सपा सांसद के घर बोला हमला; पुलिस फिर भी न हुई अलर्ट
ये कैसा सुशासन
सपा नेता मुईन बाबू ने कहा कि सपा सांसद के आवास पर चैंलेज देकर हमला किया गया। पुलिस-प्रशासन मूकदर्शक बना रहा। अगर वह घर पर होते तो कुछ भी हो सकता था। भाजपा सरकार सुशासन लाने का दावा कर रही है। यह कैसा सुशासन है।