फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी का आदेश: वेतन देने से पहले जमा करें कोरोना टीकाकरण का प्रमाण पत्र, शिक्षा विभाग में जारी हुआ निर्देश

Sun, 30 May 2021 09:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

डीएम के आदेश पर वेतन बिल पारण से पूर्व सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों का टीकाकरण कराना जरूरी कर दिया है। हमने स्कूलों से निर्धारित प्रारूप पर सूचना मांगी है कि कितने शिक्षक टीकाकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जनपद में वेतन देने से पूर्व शिक्षकों से कोरोना टीकाकरण का प्रमाण पत्र वित्त लेखाधिकारी ने निर्धारित प्रारूप पर मांगा है। जिला विद्यालय निरीक्षक में तैनात लेखाधिकारी ने सभी प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों के लिए पत्र जारी किया है। इसमें लेखाधिकारी ने निर्धारित प्रारूप पर जानकारी मांगी है कि किन शिक्षकों ने टीकाकरण की पहली और दूसरी डोज लगवाई है। उसका प्रमाण पत्र भी शिक्षकों को देना होगा

विज्ञापन


कोरोना टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके बावजूद पढ़े, लिखे लोग ही टीकाकरण कराने से पीछे हट रहे हैं। शासन कोरोना से बचाव के लिए लोगों को टीकाकरण के लिए लगातार प्रेरित कर रहा है।

वेतन देने से पहले प्रमाण पत्र करें जमा

इसके बावजूद भी 70 प्रतिशत से अधिक शिक्षक टीकाकरण कराने से अभी वंचित हैं। अब लेखाधिकारी ने शिक्षकों के लिए आदेश जारी कर दिए हैं कि वेतन से पूर्व टीकाकरण का प्रमाण पत्र जारी करना होगा। उसी के बाद वेतन दिया जाएगा।

वित्त एवं लेखाधिकारी, मदनमोहन ने जानकारी दी कि डीएम के आदेश पर वेतन बिल पारण से पूर्व सभी शिक्षक एवं कर्मचारियों का टीकाकरण कराना जरूरी कर दिया है। हमने स्कूलों से निर्धारित प्रारूप पर सूचना मांगी है कि कितने शिक्षक टीकाकरण करा चुके हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही बिल को अग्रसारित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- आगरा में कोरोना: अब सामने आई दूसरी लहर की 'भयावह हकीकत', प्रशासन ने जारी किए आंकड़े
ब्लैक फंगस: चिकित्सकों की मेहनत लाई रंग, ढाई घंटे चले ऑपरेशन के बाद ठीक हुई बुजुर्ग महिला की आंख

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें