फिरोजाबाद लोकसभा इस बार भाजपा के हाथ से निकल गई। प्रत्याशी और नेता यहां हार के कारणों की समीक्षा भी कर रहे हैं। भाजपा के लिए मजबूत क्षेत्र कही जाने वाली टूंडला विधानसभा में वोटों के बिखराव ने भाजपा की जीत का अंतर घटा दिया।
फिरोजाबाद की टूंडला विधानसभा की बात करें तो क्षत्रिय बहुल गांवों में सपा प्रत्याशी सेंधमारी करने में सफल रहे। हालांकि भाजपा ने इन बूथों पर जीत हासिल करने के साथ विधानसभा क्षेत्र को भी जीतने का काम किया है। लेकिन यदि वोटों में बिखराव नहीं होता तो शायद इस विधानसभा से जीत का अंतर काफी बढ़ने की संभावना थी। लेकिन भाजपा के नेताओं को अपनी खामियों को समझने में शायद देरी हो गई। इसी का लाभ सपा प्रत्याशी को मिला है।
विज्ञापन
टूंडला विधानसभा के नारखी की बात करें तो यहां चार बूथों पर सपा एवं भाजपा के प्रत्याशियों को लगभग बराबर मत मिला है। बूथ संख्या 327 से 330 में सपा को 1043 तो भाजपा यहां 1045 मत प्राप्त कर सकी। बसपा ने 529 वोट पाकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप के गांव की बात करें तो हुसैनपुर के बूथ संख्या 223 पर भाजपा प्रत्याशी को 478 मत पाकर जीत हासिल की है। लेकिन यहां सपा प्रत्याशी 44 व बसपा 26 मत पाने में सफल रहे। ओखरा के बूथ संख्या 317 व 318 बूथ की बात करें तो यहां सपा 351 एवं भाजपा 621 मत पाने में सफल रही। बसपा को 90 वोट मिले है।
गांगनी के बूथ 306 व 307 में सपा 288 मत,भाजपा 668 एवं बसपा 110 मत पाए। लतीफपुर के 268 बूथ पर सपा प्रत्याशी ने 198 मत प्राप्त किए, भाजपा प्रत्याशी 171 मत पा सके। जाटऊ के बूथ 390 व 391 पर सपा को 368, भाजपा को 508 एवं बसपा 174 वोट पा सकी। नगला रामकुंवरि की बात करें तोयहां 393 व 394 बूथ पर सपा 262, भाजपा 361 व बसपा 189 वोट पाने में सफल रही। फतेहगढ़ी के बूथ 220 में भाजपा को 249,सपा को 72 व बसपा को छह वोट मिले। गढ़ी पुरानी के बूथ 128 पर सपा को 70,भाजपा को 213 व बसपा को 264 मत मिले। जौंधरी के बूथ 216 व 217 पर सपा को 416, भाजपा को 462 व बसपा को 77 मत मिले हैं।
महाराजपुर के बूथ 219 में सपा को चार एवं भाजपा को 414 वोट मिले। बसपा को एक भी वोट नहीं मिल सका। रजावली के बूथ 20 व 21 में भाजपा को868 व सपा को 69 वोट मिल सके। कातिकी के बूथ 23 पर सपा को ठीक मत मिले। सपा 246 मत,भाजपा 392 मत प्राप्त कर पाई। मोहवल्ली के बूथ 18 पर सपा को 258 मत पाकर जीत हांसिल की। भाजपा यहां 227 वोट पा सकी। भौड़ेला के बूथ 16 पर सपा 257 वोट,भाजपा को 354 मिले बसपा भी 88 वोट पाने में सफल रही। मिलिक के बूथ संख्या तीन में सपा 187 वोट पाकर इस बूथ को जीतने का काम किया।
भाजपा को 144 मत मिल सके। बरतरा के बूथ 396 में सपा 171,बसपा 122 व भाजपा 312 मत प्राप्त कर सकी। डोरसा में भाजपा को 501 मत मिले सपा सौ वोट,बसपा 56 वोट पाने में सफल रही। मोहम्मदपुर के बूथ 311 पर सपा 211 वोट,भाजपा 222 वोट पा सकी। बसपा भी 88 वोट पाई है। रतौली के बूथ 314 व 315 की बात करें तो यहां सपा 221,बसपा 264 व भाजपा को 212 मत मिले। इस बूथ को बसपा जीत गई। रतीगढ़ी के बूथ 118व 119 पर सपा को अच्छे वोट मिले। भाजपा 674 तो सपा 487 एवं बसपा 42 वोट पा सकी। गढ़ी हंसराम के दो बूथों की बात करें तो यहां सपा 133,बसपा 141व भाजपा 578 वोट मिले हैं। गढ़ी ठाकुर के बूथ 108 को भाजपा ने जीता है लेकिन 92 मत सपा पा गई। बसपा को 142 व भाजपा 213 मत मिले।