फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: मथुरा में सीएम योगी बोले- एक साथ चलेगा बुलडोजर और विकास, सपा पर साधा निशाना 

Sun, 06 Feb 2022 04:01 PM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

मांट विधानसभा के टैंटीगांव में रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा समेत विपक्षी दलों पर बरसे। कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में 700 दंगे हुए। अब प्रदेश में बेटी, मां व गोमाता सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि हमारे एक हाथ में बुलडोजर है, दूसरे हाथ में विकास।
विज्ञापन
मांट में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जहां भाजपा सरकार के विकास कार्यों को गिनाया, तो वहीं कोसीकलां, जवाहरबाग और मुजफ्फरनगर की घटनाओं का जिक्र करते समाजवादी पार्टी पर जमकर बरसे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पांच साल में हमारी सरकार ने 700 से अधिक तीर्थों और मंदिरों का पुनरुद्धार किया है। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका विकास सिर्फ कब्रिस्तान की बाउंड्री तक है। पहले की सरकारों में सरकारी पैसा इत्र वाले मित्रों के यहां चला जाता था। वह कहते हैं कि बुलडोजर चला रहे हैं। हमने कहा बुलडोजर और विकास एक साथ चलेगा।

सपा पर जमकर बरसे योगी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2012 में सबसे पहला दंगा सपा सरकार में  कोसीकलां में ही हुआ था। अंतित दंगा भी यहीं जवाहरबाग में हुआ था। यह सपा सरकार का वीभत्स कांड था। ये लोग गुंडे-माफिया को शरण देते थे। भाजपा सरकार में सज्जनों को संरक्षण होगा, लेकिन जो कानून के लिए खतरा बने हुए हैं। उन पर हमारी पुलिस ऐसी टूटेगी कि गले तख्ती बांधकर भीख मांगेंगे। 

Trending Videos

आज चहुंओर सुरक्षा का वातारण- योगी

योगी ने कहा कि आज हर बेटी सुरक्षित है। आज हमारी माताएं सुरक्षित हैं। गोमाता भी सुरक्षित है। चहुंओर सुरक्षा का वातारण है। क्या पिछली सरकारें सुरक्षा दे पाती थीं। अगर वह सुरक्षा देती तो कोसाकलां का दंगा नहीं होता, जवाहरबाग कांड नहीं होता। पिछली सरकार से ही सुरक्षा के लिए खतरा था। शाम पांच बजे के बाद व्यापारी अपना प्रतिष्ठान बंद कर देता था। बेटियों स्कूल नहीं जा पाती थी। 2017 बाद के परिवर्तन आया है। विकास की बहार है।  

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में 700 दंगे हुए थे। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में कोई दंगा नहीं हुआ। सपा सरकार के दौरान 2007 में कुंभ का आयोजन गंदगी और अराजकता का कारक बना था। 2013 में कुंभ का आयोजन भदगड़, अव्यवस्था व गंदगी का कारक बना, लेकिन 2019 में प्रयागराज का कुंभ भव्य कुंभ के रूप में वैश्विक मंच पर छा गया। 

'ब्रज को विकास से कोई वंचित नहीं कर सकता'

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अवसर मिला, हमने कर दिखाया। उन्हें अवसर मिला था, वो मौके से चूक गए। वे राम का विरोध करते थे, कृष्ण का विरोध करते थे। हिंदू-देवी देवताओं के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करते थे। आज अयोध्या का भी विकास हो रहा है। काशी का भी विकास हो रहा है। ब्रज क्षेत्र के विकास के लिए सरकार पहले ही ब्रज तीर्थ विकास परिषद का गठन अपनी मंशा को स्पष्ट कर चुकी है कि ब्रज को विकास से कोई वंचित नहीं कर सकता। 
विज्ञापन

लता मंगेशकर को दी श्रद्धांजलि 

मुख्यमंत्री ने स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से भारत के संगीत को वैश्विक मंच पर स्थान दिलाया। भारत की संस्कृति और शास्त्रीय परंपरा का पालन करते हुए संस्कृति और संगीत के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। ऐसी महान गायिका भारत रत्न लता मंगेशकर को हम भारी मन से विनम्र श्रद्धांजलि देते हैं। वृंदावन बिहारी लाल से यह प्रार्थना करते हैं वह भारत माता की महान आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें। 

हेमा ने कहा- प्रत्याशी को जिता दो

सिने अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता चरम पर थी। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण मथुरा का जवाहर बाग कांड है, जहां सरकारी बाग पर कब्जे का असफल प्रयास हुआ। उन्होंने मांट से भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी के लिए अपील करते हुए कहा कि इन्हें जिता दो।

22वीं बार मथुरा आए सीएम

2017 में प्रदेश सरकार बनने के बाद सीएम का मथुरा से विशेष लगाव रहा है। वह सीएम बनने के बाद अब तक 22 बार मथुरा आ चुके हैं। श्रीकृष्ण का जन्म हो, वृंदावन में महोत्सव आदि मौकोंपर सीएम यहां आए। पिछले सप्ताह मथुरा आकर वोट मांगे थे। रविवार को उन्होंने मांट विधान सभा में जनसभा करके वोट मांगे। पिछले माह चुनाव से पहले भी उन्होंने मांट में जनसभा को संबोधित किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें