फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2022: बसपा ने फिरोजाबाद में घोषित किए प्रत्याशी, ओवैसी की पार्टी ने भी उतारा अपना उम्मीदवार

Thu, 27 Jan 2022 09:36 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

बसपा ने फिरोजाबाद जिले की पांचों विधानसभा सीटों से प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। वहीं फिरोजाबाद विधानसभा सीट से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने भी अपने प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने फिरोजाबाद सदर सीट से बबलू कुमार राठौर उर्फ गोल्डी को प्रत्याशी बनाया है। शिकोहाबाद से डॉ. अनिल यादव पर दांव लगाया है। जबकि सिरसागंज विधानसभा से 2017 का चुनाव लड़े पूर्व चेयरमैन ठाकुर राघवेंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया है। बसपा ने टूंडला विधानसभा से नये चेहरे पर दांव लगाया है। इस सीट से दिल्ली में एडीएम पद पर तैनात रहे अमर सिंह जाटव को उम्मीदवार बनाया गया है। 

विज्ञापन


जसराना विधानसभा से सूर्यप्रताप उर्फ सूरज को प्रत्याशी बनाया है। बसपा के जोन कोर्डिनेटर हेमंत प्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी ने पांचों विधानसभा के प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। सभी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी दमदारी के साथ चुनाव मैदान में उतरी है।

टूंडला विधानसभा- अमर सिंह जाटव 
उम्र- 73 वर्ष 
शिक्षा- बीए-एलएलबी,पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमाइन मैनेजमेंट। रिटायर्ड एडीएम 
निवास- नारखी धौंकल फिरोजाबाद 
राजनीति से जुड़ाव-दिल्ली में तैनाती के दौरान 2000 से वामसेफ में सक्रिय रहे। दिल्ली विधानसभा के प्रभारी रहने के साथ ही पत्नी बीना सिंह को दिल्ली विधानसभा में चुनाव लड़ाया। वर्तमान में बसपा ने टूंडला विधानसभा से प्रत्याशी बनाया। 

विज्ञापन

बबलू सिंह राठौर और राघवेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद विधानसभा- बबलू सिंह राठौर उर्फ गोल्डी 
उम्र-38 वर्ष 
शिक्षा-एमकॉम एलएलबी 
निवास-99 नगला करन सिंह 
कोटला रोड फिरोजाबाद  
बसपा में सक्रियता- बसपा में 1998 से बूथ अध्यक्ष के रूप में सक्रिय। विधानसभा इकाई के अध्यक्ष, आगरा मंडल के प्रभारी सहित विभिन्न पदों पर रहे। वर्तमान में पार्टी ने प्रत्याशी बनाया। 

सिरसागंज विधानसभा- ठाकुर राघवेंद्र सिंह 
उम्र- 48 वर्ष 
शिक्षा- बीएससी एग्रीकल्चर  
निवास- इटावा रोड सिरसागंज फिरोजाबाद 
राजनीतिक अनुभव- पिछले बीस वर्ष से बसपा में सक्रिय। 2006 में बसपा के समर्थन से निर्दलीय सिरसागंज चेयरमैन का चुनाव लड़े और जीते थे। 2017 में सिरसागंज विधानसभा से बसपा से ही चुनाव लड़े और तीसरे स्थान पर रहे। दोबारा बसपा ने सिरसागंज से प्रत्याशी बनाया। 

डॉ. अनिल कुमार यादव और सूर्य प्रताप - फोटो : अमर उजाला
शिकोहाबाद विधानसभा- डॉ. अनिल कुमार यादव 
उम्र- 56 वर्ष 
शिक्षा- एमए,पीएचडी,एलएलबी 
निवास- चंद्रवार गेट जोशियान थाना दक्षिण फिरोजाबाद 
राजनीतिक अनुभव- बसपा में पिछले बीस वर्ष से सक्रिय। पत्नी सरोज देवी यादव जिला पंचायत की सदस्य रहीं। बसपा में जसराना विधानसभा के प्रभारी रहे। कई पदों पर सक्रियता बनाए रहे। जिला संगठन मंत्री की जिम्मेदारी रही। 

जसराना - सूर्य प्रताप उर्फ सूरज सिंह 
उम्र-35 वर्ष 
शिक्षा- इंटर मीडिएट 
निवास- लालपुर बाबरपुर जसराना फिरोजाबाद 
राजनीतिक अनुभव- 2010 से जिला पंचायत सदस्य, बसपा के विभिन्न पदों पर रहने के साथ पार्टी में सक्रिय रहे। बसपा ने उन्हें प्रत्याशी बनाया। 
 

एआईएमआईएम आसिफ इकबाल - फोटो : अमर उजाला
एआईएमआईएम ने आसिफ इकबाल को बनाया प्रत्याशी 
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने फिरोजाबाद सदर सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। फिरोजाबाद विधानसभा से 1974 में मुस्लिम लीग से विधायक रहे मोहम्मद अयूब के पौत्र मोहम्मद आसिफ इकबाल को प्रत्याशी घोषित किया है। 

कांच का व्यापार करने वाले आसिफ इकबाल को प्रत्याशी बनाए जाने पर एआईएमआईएम के जिला प्रभारी मोहम्मद एहतशाम अली बाबर, जिलाध्यक्ष मेहराज फिरदौसी एवं वरिष्ठ नेता सद्दाम हुसैन सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। एआईएमआईएम के जिला प्रभारी मोहम्मद एतहशाम अली बाबर ने कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी।  

एआईएमआईएम प्रत्याशी का नाम- आसिफ इकबाल 
उम्र- 38 वर्ष 
निवास- कश्मीरी गेट गली नंबर सात फिरोजाबाद 
शिक्षा- कक्षा 09 
व्यवसाय- कांच का व्यापार 
राजनीतिक अनुभव- आसिफ इकबाल ने बताया कि उनके दादा मोहम्मद अयूब 1974 में मुस्लिम लीग से फिरोजाबाद विधानसभा से विधायक रहे थे। एआईएमआईएम में काफी लंबे अर्से से सक्रिय हैं। 
विज्ञापन

सदर सीट से कांग्रेस ने संदीप को बनाया प्रत्याशी 
कांग्रेस ने फिरोजाबाद सदर सीट से पार्टी के जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने जिले की पांच विधानसभाओं में तीन पर महिला प्रत्याशी तथा दो पर पुरुष प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे हैं। 

फिरोजाबाद सदर 
कांग्रेस प्रत्याशी- संदीप तिवारी 
उम्र- 45 
निवास- गणेशनगर थाना उत्तर फिरोजाबाद 
शिक्षा-एमआईटी (मास्टर ऑफ इंफोर्मेशन टेक्नॉलॉजी), बीएससी (बायो), एमसीएसडी 
व्यवसाय-व्यापार
राजनीतिक अनुभव-1998 में कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ता। कांग्रेस में जोनल प्रवक्ता, जिला उपाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष पद पर रहे। वर्तमान में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष के साथ ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष भी हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें