फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राम मंदिर प्रकरण पर केशव प्रसाद का विपक्ष पर निशाना, 2022 में कौन होगा सीएम का चेहरा, कहा-दिल्ली करेगा तय

Wed, 16 Jun 2021 02:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

श्री राम मंदिर के लिए खरीदी गई जमीन पर विपक्ष की राजनीति के सवालों पर उपमुख्यमंत्री ने करारे प्रहार किए हैं।
विज्ञापन
आगरा में आए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीद विवाद पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। आगरा में सड़क व सेतुओं के शिलान्यास व लोकार्पण समारोह में आए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, जो श्रीराम मंदिर निर्माण के विरोधी हैं। जिन्होंने गोलियां चलवाईं। रामभक्तों के खून से होली खेली, अब वे दुष्प्रचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा, जिन्होंने राम के अस्तित्व को नकारा है। सर्वोच्च अदालत के फैसले के बाद मंदिर निर्माण से जिनकी छाती फटी जा रही थी वो अब दुष्प्रचार कर रहे हैं। कोई भी दुष्प्रचार सफल नहीं हो पाएगा। उन्होंने कहा, जमीन की खरीद में कोई घोटाला। कोई घपला नहीं हुआ है। गौरतलब है कि बीते दिनों समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने अयोध्या में 1.20 हेक्टेयर जमीन की खरीद में घोटाले के आरोप लगाए थे। सपा, कांग्रेस व आप तीनों विपक्ष के रूप में जमीन के सौदे पर भाजपा को घेर रहे हैं।

हिन्दू संगठनों को बदनाम करने की कोशिश 
गाजियाबाद में एक युवक की दाढ़ी काटने के मामले में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, किसी भी प्लेटफार्म चाहे वह सोशल मीडिया हो या कोई और दुष्प्रचार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा ट्विटर ने फर्जी वीडियो नहीं हटाया। हिन्दू संगठनों को बदनाम करने की कोशिश की गई। मुकदमा दर्ज हुआ है। मामले की विवेचना हो रही है। जांच होने दीजिए सब सामने आ जाएगा।
विज्ञापन


विपक्ष देख रहा मुंगेरी लाल के सपने
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने कहा, 2022 विधान सभा चुनाव में भाजपा 300 से अधिक सीटें लाएगी। विपक्ष मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहा है। जब परिणाम आएंगे तो उनकी पराजय होगी। 
 
सवाल: कौन होगा सीएम का चेहरा
सूबे में वर्ष 2022 चुनाव में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा कौन होगा इस सवाल के जवाब पर उपमुख्यमंत्री ने कहा, ये केशव प्रसाद मौर्य तय नहीं कर सकता। इस सवाल का जवाब दिल्ली में हमारा राष्ट्रीय नेतृत्व है, उसे देना है। केशव प्रसाद मौर्य ने एक घंटे के समारोह में विकास कार्यों की बात कही। इस दौरान उन्होंने एक भी बार मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का नाम नहीं लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें