फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से युवती सहित वृद्ध की मौत, सलेमपुर बीबी में नहीं थम रहा डेंगू का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिला में डेंगू व जानलेवा बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। लगातार मौतों से सलेमपुर बीबी के हालात भयावह बने हुए हैं। सोमवार को ग्राम पंचायत निवासी एक युवती सहित वृद्ध की डेंगू से मौत हो गई। इससे जिले में डेंगू व बुखार के प्रकोप से हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर 115 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

ग्राम सलेमपुर बीबी निवासी अंकिता (25) पुत्री अजय को एक सप्ताह पहले बुखार आया था। परिजनों ने उसे निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन कोई राहत नहीं मिली। चिकित्सकों ने उसे डेंगू बताया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे आगरा ले गए। यहां भी उसकी हालत नहीं सुधरी तो परिजन उसे जयपुर ले गए। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसी गांव में अब तक 12 लोगों की डेंगू बुखार से मौत हो चुकी है। जबकि इस गांव के दिनेश के पुत्र मोहित, रोहित व पुत्री कुमकुम, खचेर का पुत्र प्रमोद, विनोद का पुत्र राहलु डेंगू की चपेट में हैं। सभी ग्रामीण निजी चिकित्सक से इलाज करा रहे हैं।
ग्राम कुरामई निवासी सुरजन सिंह (60) पुत्र रेवती को पांच दिन पहले बुखार आया। परिजन उनको एटा के मिरहची में निजी चिकित्सक के पास ले गए। चिकित्सक ने उनको डेंगू बताया। काफी इलाज के बाद भी हालत नहीं सुधरे। सुबह के समय उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जिले में लगातार डेंगू बुखार से हो रही मौतों पर शासन-प्रशासन खामोश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें