कासगंज। जिले में डेंगू का डंक लगातार लोगों के जीवन पर भारी पड़ रहा है। डेंगू ने मंगलवार को एक मासूम समेत तीन की जान ले ली। बुखार व डेंगू से मौत का आंकड़ा बढ़कर 88 हो गया है।
सोरों के ग्राम सलेमपुर निवासी सुधा (5) पुत्री नेम सिंह को पांच दिन पहले बुखार आया। परिजन निजी चिकित्सक के यहां ले गए तो उसे डेंगू बताया। आराम न मिलने पर परिजन उसे अलीगढ़ ले गए। जहां उपचार के दौरान सोमवार रात उसकी मौत हो गई। अब तक इस गांव में छह लोगों की जान जा चुकी है। सहावर गेट निवासी शिवांगी (22) पुुुत्री सुनील को तीन दिन पहले बुखार आया। परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास ले गए तो डेंगू की पुष्टि हुई। जब राहत नहीं मिली तो परिजन उसे आगरा लेकर जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत होगई। पसवारा निवासी प्रेमश्री (32) पत्नी विजय को पांच दिन पहले बुखार आया। निजी चिकित्सकों ने उसे डेंगू बताया। काफी इलाज के बाद भी राहत नहीं मिली। उसने उपचार के दौरान रात में दम तोड़ दिया।
स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जिस क्षेत्र से भी सूचना मिलती है वहां टीम भेजकर जांच कराई जाती है। ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार शिविरों का आयोजन कर लोगों की जांच की जा रही है। -डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ