फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: सिपाही से रायफल छीनने का आरोपी कोलकाता से गिरफ्तार, 25 हजार रुपये का था इनाम

Tue, 12 Oct 2021 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। कोतवाली के सोरों रोड पर अमेजन स्टोर पर लूट की वारदात में विफल रहे बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला किया और रायफल लूट ली। मामले में फरार चल रहे 25 हजार के इनामी आरोपी को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसपी रोहन पी. बोत्रे ने बताया कि बीती 19 अगस्त को अमेजन स्टोर के समीप कार सवार बदमाश लूट के लिए रुके। यहां कोबरा मोबाइल पर तैनात रवि और अभिषेक ने उन्हें रोका तो बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया और सिपाही अभिषेक से इंसास रायफल छीन ली। तीन आरोपियों को पुलिस 24 अगस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जबकि एक आरोपी राजवीर उर्फ राजू निवासी कस्बा उझानी जनपद बदायूं फरार था।

इस पर पुलिस ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। कासगंज कोतवाली पुलिस, एसओजी टीम उसकी तलाश कर रही थीं। पुलिस को जीपीएस से पता चला कि वह पश्चिम बंगाल के कोलकाता में है। लोकेशन के माध्यम से कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें