फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: सीएम योगी ने चेताया, कहा- बांग्लादेश से सीख लें... बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे

Mon, 26 Aug 2024 12:19 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

सीएम योगी ने जन्माष्टमी के अवसर पर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाज, जाति, भाषा के नाम पर बांटने वाली ताकतों से सावधान रहना होगा। 
 
विज्ञापन
आगरा में सीएम योगी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में जन्माष्टमी के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ताजमहल पश्चिमी द्वार स्थित पुरानी मंडी चौराहे पर राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर आयोजित सभा में उन्होंने कहा कि राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं। अगर हम एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे। बंटेंगे तो कटेंगे। बांग्लादेश में देख रहे हो न...। वो गलती यहां नहीं होनी चाहिए।

लोकसभा चुनाव 2024 के बाद पहली बार आगरा में योगी ने सभा की। पुरानी मंडी चौराहे स्थित ताजमहल मेट्रो स्टेशन परिसर में सभा के लिए मंच सजाया गया था। पूर्वाह्न 11:15 बजे मुख्यमंत्री मंच पर पहुंचे। राधे-राधे, वृंदावन बिहारी लाल की जय और भारत माता की जय... से योगी ने संबोधन शुरू किया।

विज्ञापन




 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवीरों के प्रति सम्मान का भाव ही भारत की ताकत है। हम इस सपूत राष्ट्रनायक दुर्गादास को ऐसे समय में याद कर रहे हैं जब देश काकोरी ट्रेन एक्शन की शताब्दी मना रहा है। 1925 में क्रांतिकारियों ने आजादी की लड़ाई में विदेशी हुकूमत की चूलें हिला दी थीं।
 

सीएम योगी ने औरंगजेब को दुष्ट बताते हुए कहा कि शिवाजी ने उसे चुनौती दी। चूहे की तरह औरंगजेब तड़पता रह गया। जोधपुर पर कब्जा नहीं कर सका। दुर्गादास जोधपुर नरेश के सेनापति थे। दुर्गादास ने स्वदेश और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ी। 81 वर्ष की आयु में सन्यास लेकर वह उज्जैन चले गए। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बृज भूमि के कण-कण में कृष्ण कन्हैया का वास है। कला, विश्वास, आस्था, समर्पण, संस्कृति राष्ट्र निष्ठा में बदलनी चाहिए। बांटने वाली ताकतों से सावधान रहना चाहिए। उन्होंने राठौर समाज का अभिनंदन किया। फिर कहा कि मुझे 13 अगस्त को प्रतिमा अनावरण के लिए आना था, लेकिन हर घर तिरंगा अभियान के कारण नहीं आ सका।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि दस वर्ष से इस मूर्ति को मेरा ही इंतजार था। मुझे भी समय ऐसे दिन मिला जब कृष्ण जन्माष्टमी है। इस दौरान मंच पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, फतेहपुर सीकरी से सांसद राजकुमार चाहर, उच्च शिक्षा मंत्री योंगेंद्र उपाध्याय, राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति, डॉ. जीएस धर्मेश व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें