फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: आज 3061 परिवारों को मिलेंगी घरों की चाबियां, लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे सीएम योगी

Wed, 01 Sep 2021 12:10 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

जिले में पांच साल में आठ हजार लोगों को घर मिल चुका है। बुधवार बुधवार को 15 ब्लॉकों पर गृह प्रवेश समारोह होंगे। इनमें तीन हजार से ज्यादा लाभार्थियों को घरों की चाबियां सौंपी जाएंगी। इसे लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा जिले में आज 3061 परिवारों के लिए 'अपना घर' का सपना पूरा हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्चुअल समारोह में उनका गृह प्रवेश कराएंगे। नए घर की चाबियां सौंपी जाएंगी। 15 ब्लॉक में गृह प्रवेश समारोह होगा। इस दौरान लाभार्थियों से सीएम वर्चुअल संवाद भी कर सकते हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत कच्चे घरों में रहने वाले लोगों के लिए पक्के मकान बनाए जा रहे हैं। इस योजना के तहत मकान बनाने के लिए 1.20 लाख रुपये मिलते हैं। 2015 से 2020 तक करीब पांच हजार आवास बन चुके हैं। बुधवार को और 3061 परिवारों को घर मिल जाएंगे। 

मुख्य विकास अधिकारी ए मनिकन्डन ने बताया कि प्रदेश में लक्ष्य के सापेक्ष आवास निर्माण में आगरा टॉप-3 में शामिल है। 2020-21 में 3297 घरों का लक्ष्य था। जिसके सापेक्ष 3061 पूर्ण हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि 3297 में सिर्फ 51 परिवार ऐसे हैं जिन्हें तीसरी किश्त नहीं मिली। पहली व दूसरी किश्त में 50-50 हजार रुपये व तीसरी किश्त में 20 हजार रुपये का प्रावधान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाह में बने सबसे ज्यादा घर
जिले के 15 ब्लॉक में बाह में सबसे ज्यादा आवासहीन लोगों को घर बनाने के लिए आर्थिक मदद मिली है। यहां 463 आवासों के लक्ष्य के अनुपात में 448 घर बनकर तैयार हैं। सबसे कम घर एत्मादपुर में बने हैं। यहां 62 घरों का लक्ष्य था, जिसके सापेक्ष 62 घर पूर्ण हो चुके हैं।

जनप्रतिनिधि बाटेंगे चाबियां
सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक वर्चुअल समारोह में सीएम लखनऊ से जुड़ेंगे। ब्लॉक कार्यालयों पर विधायक, सांसद, ब्लॉक प्रमुख व अन्य जनप्रतिनिधि लाभार्थियों को चाबियां बांटेंगे। सीडीओ ने बताया कि सीएम लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद भी कर सकते हैं।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें