उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मथुरा पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मथुरा पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मथुरा में आगामी 11 सितम्बर को आ सकते हैं। इसके चलते कार्यक्रम की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री अधिकारियों संग बैठक करेंगे।
बुधवार को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर मथुरा में उतरा। यहां उन्हें सलामी दी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी वेटरनेरी विश्वविद्यालय पहुंचे। पशुधन से संबंधित योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे।
हालांकि मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रधानमंत्री के संभावित दौरे की तैयारियों की समीक्षा का है लेकिन माना जा रहा है कि कानून व्यवस्था पर भी चर्चा होगी। बता दें कि अभी हाल में सुरीर कोतवाली में जोगेंद्र और उसकी पत्नी चंद्रवती द्वारा खुद को आग लगाए जाने की घटना प्रदेश भर में गूंज रही है।
विपक्षी दलों ने इसे मुद्दा बना लिया है। जोगेंद्र की तो मौत हो गई जबकि चंद्रवती जिंदगी और मौत से जूझ रही है। इस मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री कोई कार्रवाई कर सकते हैं।