ताजमहल देखने के लिए महाराष्ट्र से आए युवक और युवती के बीच खेरिया मोड़ पर मंगलवार सुबह झगड़ा हो गया। दोनें ऑटो से जा रहे थे। तभी युवती ऑटो से कूद गई।
युवक उसे वापस ऑटो में ले जाने की कोशिश कर रहा था। युवती ने विरोध किया। इसी पर मारपीट हो गई। इसी दौरान युवक ने युवती को सड़क पर बाल पकड़कर घसीटा। वहां खड़े लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। यह वायरल हो गए।
इन लोगों ने युवक से पूछा कि ऐसा क्यों कर रहा है। तब उसने बताया कि वे लोग महाराष्ट्र से आए हैं। युवती से झगड़ा हुआ है। वह उसे साथ ले जाना चाह रहा है। थोड़ी देर बाद उसने युवती को ऑटो में बिठाया। इसके बाद दोनों चले गए।